Surya Grahan: 06 घंटे का होगा ग्रहण काल, शुरू हुआ सूतक-काल और बंद हुए मंदिर के कपाट

Surya Grahan 2020 : कल रविवार (21 जून) को लगने वाला ग्रहण साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा. यह सूर्य ग्रहण कई मायनों में खास है. ज्योतिषाचार्यों और वैज्ञानिकों के अनुसार यह ग्रहण वलयाकार यानी फायर रिंग के रूप में दिखेगा.
Surya Grahan 2020 : कल रविवार (21 जून) को लगने वाला ग्रहण साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा. यह सूर्य ग्रहण कई मायनों में खास है. ज्योतिषाचार्यों और वैज्ञानिकों के अनुसार यह ग्रहण वलयाकार यानी फायर रिंग के रूप में दिखेगा.
कुछ विद्वान इसे चूड़ामणि का भी नाम दे रहे हैं. माना जा है कि ग्रहण जैसे जब कोई बड़ी घटना घटती है तो ज्योतिष विचार में बताए गए विधानों के अनुसार इंसान की सभी 12 राशियों पर इसका कुछ प्रभाव भी देखने को मिलता. कुछ राशि के जातकों के लिए यह प्रभाव सकारात्मक तो कुछ राशियों के लिए ये प्रभाव नकारात्मक भी हो सकते हैं. आगे देखें सभी 12 राशियों पर 21 जून 2020 को लगने वाले सूर्य ग्रहण का प्रभाव. लेकिन इससे पहले इस ग्रहण की खास बातें जानना भी बहुत जरूरी है…
कल लगने वाले ग्रहण का सूतक काल आज रात 09:15 बजे लगेगा. सूतक काल सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले ही लग जाएगा. प्रमुख मंदिर और धार्मिक स्थल सूतक काल के दौरान बंद रहेंगे. सूतक लगने से पहले खाने-पीने के समानों में तुलसी पत्ती डाल देनी चाहिए. वहीं, सूतक लगने के बाद भूलकर भी तुलसी नहीं छूना चाहिए. तुलसी की पत्ती सूतक लगने से पहले ही तोड़कर रख लेना चाहिए.
कल सुबह 9:15 बजे ग्रहण शुरू हो जाएगा और 12:10 बजे दोपहर में पूर्ध ग्रहण दिखेगा. इस दौरान कुछ देर के लिए अंधेरा सा छा जाएगा. इसके बाद 03:04 बजे ग्रहण समाप्त होगा. यानी करीब 6 घंटे का लंबा ग्रहण होगा. लंबे ग्रहण की वजह से पूरी दुनिया में इसकी चर्चा हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




