छाने वाला है अंधेरा, 2 अगस्त को 6 मिनट के लिए गायब हो जाएगा सूरज
Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Jul 2025 5:36 PM
Surya Grahan 2027 longest solar eclipse
Surya Grahan 2027: सोचिए अगर पूरी दुनिया पर अचानक अंधेरा छा जाए तो कैसा लगेगा? यकीनन यह अनुभव हैरान और घबराहट भरा होगा. लेकिन यह कोई कल्पना नहीं, बल्कि एक हकीकत है. दुनिया बहुत जल्द एक अद्भुत पूर्ण सूर्य ग्रहण की साक्षी बनने वाली है, जो सिर्फ कुछ पल नहीं, बल्कि पूरे 6 मिनट तक अंधेरा फैलाएगा.
Surya Grahan 2027: एक अत्यंत दुर्लभ और ऐतिहासिक खगोलीय घटना के रूप में जल्द ही एक विशेष सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. यह ग्रहण न केवल वैज्ञानिकों और खगोल प्रेमियों के लिए उत्साह का विषय है, बल्कि इसे सदियों में एक बार घटने वाली घटना माना जा रहा है. खास बात यह है कि यह सूर्य ग्रहण पिछले 100 वर्षों में सबसे लंबी अवधि तक चलने वाला होगा.
कब नजर आएगा सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण
2 अगस्त 2027 को धरती पर एक अद्भुत और रोमांचकारी खगोलीय दृश्य देखने को मिलेगा. यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि एक विशेष पूर्ण सूर्यग्रहण (Total Solar Eclipse) होगा, जिसे ‘सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण’ कहा जा रहा है. इस दौरान जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक लेगा, तब करीब 6 मिनट 23 सेकंड तक पृथ्वी का एक बड़ा भाग अंधेरे में डूबा रहेगा.
अमावस्या तिथि को लगेगा साल का दूसरा सूर्यग्रहण, जानें सबकुछ
कहां कहां नजर आएगा ये सूर्यग्रहण
यह दुर्लभ सूर्य ग्रहण केवल कुछ खास क्षेत्रों में ही नजर आएगा. इसका पूर्ण ग्रहण पथ लगभग 275 किलोमीटर चौड़ा होगा और यह कई देशों और महाद्वीपों से गुजरेगा. इसकी शुरुआत अटलांटिक महासागर से होगी, जिसके बाद यह जिब्राल्टर जलडमरूमध्य, दक्षिणी स्पेन, उत्तरी अफ्रीका और अरब प्रायद्वीप तक फैलेगा. हालांकि, हिंद महासागर के ऊपर पहुंचते-पहुंचते इसकी दृश्यता कम हो जाएगी.
सबसे पहले यह सूर्य ग्रहण दक्षिणी स्पेन, जिब्राल्टर और मोरक्को में दिखाई देगा. वहां से यह अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया और मिस्र तक पहुंचेगा, जहां यह अपने चरम पर होगा. मिस्र के ऐतिहासिक शहर लक्सर के पास यह ग्रहण लगभग 6 मिनट तक पूर्ण अंधकार फैलाएगा. आगे यह अंधकार सऊदी अरब, यमन और सोमालिया तक जाएगा, जहां दिन में भी रात जैसा दृश्य बन जाएगा. खासकर स्पेन के काडिज और मलागा शहरों में यह सूर्य ग्रहण चार मिनट से अधिक समय तक दिखाई देगा, जो देखने वालों के लिए एक बेहद अनोखा अनुभव होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










