आने वाले सूर्यग्रहण का करियर और धन पर क्या पड़ेगा असर, ज्योतिष से जानें संकेत
Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Feb 2026 8:28 AM
सूर्य ग्रहण 2026 का करियर, नौकरी और धन पर असर
Solar Eclipse 2026: आने वाले 17 फरवरी को लगने वाला सूर्य ग्रहण करियर, नौकरी और धन पर असर डालेगा. निवेश, नौकरी परिवर्तन और बड़े फैसलों में सावधानी जरूरी, जानें ज्योतिषीय संकेत.
Solar Eclipse 2026: साल 2026 का पहला वलयाकार सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को होगा, जिसमें सूर्य के चारों ओर चमकदार रिंग दिखेगी. यह भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक मान्य नहीं होगा. 17 फरवरी को लगने वाला सूर्य ग्रहण न केवल प्रकृति में बदलाव लाता है, बल्कि इसका प्रभाव हमारे जीवन, विशेष रूप से करियर और धन पर भी देखने को मिलता है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने बाताया कि सूर्य को आत्मबल, पद-प्रतिष्ठा, नौकरी, प्रशासन और नेतृत्व का कारक माना जाता है. ऐसे में सूर्य ग्रहण का असर व्यापक होता है.
सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय महत्व
ज्योतिष के अनुसार सूर्य ग्रहण तब होता है जब राहु या केतु सूर्य को ढक लेते हैं. इस दौरान सूर्य की ऊर्जा कमजोर हो जाती है. इसका सीधा प्रभाव व्यक्ति की कार्यक्षमता, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता पर पड़ता है. इस समय जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं.
करियर पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव
- सूर्य ग्रहण के समय करियर से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है.
- नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में राजनीति या विवाद से दूर रहना चाहिए.
- नई नौकरी बदलने या बड़े फैसले लेने से बचना बेहतर रहेगा.
- उच्च पद पर बैठे लोगों को अपने व्यवहार और निर्णयों में संयम रखना चाहिए.
- सरकारी नौकरी, प्रशासन और प्रबंधन से जुड़े लोगों के लिए यह समय थोड़ा संवेदनशील हो सकता है.
- हालांकि, जो लोग मेहनती और अनुशासित हैं, उनके लिए ग्रहण आत्ममंथन का अवसर भी बन सकता है.
धन और आर्थिक स्थिति पर असर
- सूर्य ग्रहण का प्रभाव धन संबंधी मामलों पर भी पड़ता है.
- इस दौरान बड़े निवेश, शेयर बाजार या जोखिम भरे सौदों से बचना चाहिए.
- खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर नियंत्रण जरूरी है.
- पुराने कर्ज या भुगतान से जुड़ी चिंताएं सामने आ सकती हैं.
- हालांकि, यह समय भविष्य की आर्थिक योजनाओं पर दोबारा सोचने और सुधार करने के लिए अच्छा माना जाता है.
किन लोगों को रहना चाहिए ज्यादा सावधान
जिन लोगों की कुंडली में सूर्य कमजोर है या सूर्य से संबंधित दशा चल रही है, उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. सिंह राशि या सूर्य प्रधान जातकों पर इसका प्रभाव थोड़ा अधिक हो सकता है. ऐसे लोग आत्मविश्वास बनाए रखें और धैर्य से काम लें.
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें
- ग्रहण काल में महत्वपूर्ण निर्णय टालें
- सूर्य मंत्र का जाप करें
- अहंकार और क्रोध से दूर रहें
- वरिष्ठों और पिता का सम्मान करें
17 फरवरी का सूर्य ग्रहण करियर और धन के मामले में सतर्कता की सीख देता है. यह समय घबराने का नहीं, बल्कि संयम, धैर्य और आत्मविश्लेषण का है. सही सोच और सही दिशा में किए गए प्रयास भविष्य में अच्छे परिणाम दे सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
Consultation: 8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










