Shukra Gochar 2024: सिंह राशि में शुक्र में किया गोचर, जानें मेष से लेकर मीन राशि के जीवन में होगा क्या बदलाव
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Aug 2024 1:12 PM
Shukra Gochar 2024 से राशियों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
Shukra Gochar 2024: आज 31 जुलाई 2024 को शुक्र दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश कर चुके हैं. इसका सकारात्मक-नकारात्मक प्रभाव मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर होगा.
Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सौन्दर्य का प्रतीक मना गया है यह दूसरे श्रेणी का शुभ ग्रह है .यह जल तत्व ग्रह है शुक्र वयोक्ति को धनवान बनाता है साथ में काफी आकर्षित करवाता है यह ग्रह जीवनयापन करने की सभी सुविधा उपलब्ध करवाता है. शुक्र ग्रह भगवान शिव के उपासक है इस ग्रह का सावन मास में सिंह राशि में गोचर करना बहुत ही कल्याणकारी होने वाला है यह गोचर अच्छी वर्षा का संकेत दे रहा है बहुत ही शिष्ट स्वभाव ,विन्रम उदार , संतुलित ,शांतिप्रिय और सामाजिक स्वभाव रखने वाला ग्रह है.
कुंडली में शुक्र का प्रबल होना जरुरी होता है.यह ग्रह धन के कारक है.शादी -विवाह में शुक्र ग्रहों का ठीक होना तथा उनके दशाओं का ठीक होना बहुत ही जरुरी होता है यह प्रेम भाषण का सूचक है. संगीत, कला , साहित्य सभी शुक्र के अधीन में आते है. पुरुष के कुंडली में स्त्री कारक ग्रह होते है तथा स्त्री के कुंडली में पुरुष कारक होते है .यह ग्रह परिवहन के कार्य में हानि करवाता है.
इसका रंग सफेद है ग्रह का शुभ रत्न हीरा है इसका उपरत्न ओपल है. शुक्र सूर्य दोनों ग्रह एक दुसरे को शत्रु मानते है. लेकिन दोनों का एक राशि में मिलाना बहुत ही उच्च का संयोग है वह भी सूर्य के राशि सिंह में मिलना यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण संयोग है. क्योंकि इस राशि में पहले से बुध बैठ है. आज जब शुक्र गोचर करेंगे इस राशि में बन जायेगा. लक्ष्मीनारायण योग शुक्र के सिंह राशि में गोचर से कई राशि को लाभ होगा कई राशि को नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.
कब करेगें शुक्र गोचर
31 जुलाई 2024 दोपहर 02:15 मिनट पर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर कर चुके हैं. शुक्र के गोचर से मेष से मीन राशियों के लिऐ कैसा रहने वाला है.
मेष
इस राशि में पांचवे भाव में गोचर हो रहे है परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति होगा होगा .प्रेम संबंध मजबूत बनेगा जो लोग नौकरी कर रहे है उनके लिए बेहतर रहेगा आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगा स्वास्थ्य ठीक रहेगा . संतान का उन्नति होगा.
वृष
इस राशि वाले को चौथे भाव में शुक्र गोचर कर रहे है पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा ,इस राशि को व्योपार में खुब उन्नति करेगें नया निवेश करे आर्थिक स्थिति ठीक रहेगा. स्वास्थ ठीक रहेगा.
मिथुन
इस राशि में शुक्र तीसरे भाव में गोचर कर रहे है जिसे पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा .व्योपार में लाभ होगा, जो लोग विदेश में रह रहे है उनके लिए बेहतर रहने वाला है.जो लोग विदेश जाने की तैयारी कर रहे है वह सफल होंगे नौकरी के तलाश में है आपको खुशखबरी मिलेगा.
कर्क
इस राशि में शुक्र दुसरे भाव में गोचर करेगें जिसे धन संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद बना हुआ था वह दूर होगा कार्य क्षेत्र में उन्नति होगा.आपके सहयोगी मदद करेगे इस समय आप धैर्य से काम करे सभी कार्य पूर्ण होगा व्योपार में लाभ होगा इस समय आप अपना संतुलन बनाए रखे .
सिंह
इस राशि में शुक्र पहला भाव में गोचर करेगें जिसे पारिवारिक जीवन में उन्नति होगा,नौकरी करने वाले के लिए यह समय बहुत ही उत्तम रहेगा कार्य क्षेत्र में कोई दबाव नहीं रहेगा आपके अधिकारी आपको सहयोग करे करियर में उन्नति होगा समय का उपयोग करे,दाम्पत्य जीवन में थोडा कष्टकारी रहेगा कुल मिलकर सिंह राशि के लिए बहुत ही लाभकारी रहने वाला है.
कन्या
इस राशि वाले को द्वादश भाव में गोचर करेंगे जिसे यह भाव खर्च का है विदेश यात्रा का है स्वास्थ्य का है इस भाव में शुक्र का गोचर होना इस राशि वाले को अनुकुल रहने वाला है. बेवजह के विवाद में नहीं पड़े .जो लोग नौकरी कर रहे है उनको काम का दबाव रहेगा . इस समय आप सबसे मिलजुलकर रहे .इस समय आपके आर्थिक हालत मिला जुला रहेगा इसलिए सोच विचार कर खर्च करे.
तुला
इस राशि में शुक्र एकादश भाव में गोचर करेंगे जिसे यह भाव लाभ का स्थान है पारिवारिक सुख भरपुर मिलेगा.व्यापार में अनुकूल रहेगा नए निवेश करे लाभ होगा .जो लोग नौकरी कर रहे है उनके लिए लाभकारी रहेगा तथा नए नौकरी की तलाश में है उनको सफलता मिलेगा.
वृश्चिक
इस राशि में शुक्र दशम भाव में गोचर करेगें जिसे आपके कार्य में रुकावट हो रही थी वह पुरा होगा. आधिकारी का मान सम्मान मिलेगा नौकरी में पदोन्नति हो सकता है स्थाई संपति की खरीदारी हो सकता है जो लोग व्योपार कर रहे है उनके लिए बेहतर समय रहेगा.
धनु
इस राशि में शुक्र नवम भाव में गोचर करेगें जिसे यह भाव अध्यात्मिक का है भाग्य का है जिसे शुक्र के होने से आप अपने भाग्य को थोड़ी मेहनत से आगे लेकर जा सकते है . नौकरी में परेशानी हो सकती है आप इस अवधि में सभी इच्छा पूरी होने में समय लगेगा खर्च बढ़ जायेगा स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
मकर
इस राशि में शुक्र आठवें भाव में गोचर करेगें जिसे आपको कार्य में ध्यान देना पड़ेगा धैर्य से काम करे हालत में सुधार होगा.व्योपारी वर्ग के लिए मध्यम रहने वाला है जो लोग शेयर बाजार या ऑनलाइन से जुड़े है उनका आय के स्त्रोत में हानि हो सकती है प्रेम प्रसंग में सावधान रहे .
कुम्भ
इस राशि में शुक्र सातवे भाव में गोचर करेंगे जिसे अपने आपको प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा.बड़े अधिकारी के साथ मुलाकात होगी नये -नये लोगो से संपर्क बढ़ जायेगा नोकरी तथा व्योपार में बढ़ोतरी दिखाई देगा आर्थिक स्थिती ठीक होगा. दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा.
मीन
इस राशि में शुक्र छठे भाव में गोचर करेंगे जिसे अपने आपको ठीक रखना पड़ेगा, खर्चा बढ़ जायेगा व्योपार में लाभ नहीं होगा इस समय निवेश नहीं करे इस समय कर्ज बढ़ जायेगा. स्वास्थ ठीक नही रहेगा, प्रेम संबन्ध अनुकुल रहेगा.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










