वृश्चिक राशिफल 4 अगस्त 2026: दांपत्य जीवन में बढ़ेगा सामंजस्य, जानें शुभ अंक और सरल उपाय
4 अगस्त 2026 का वृश्चिक राशिफल
Aaj Ka Vrishchik Rashifal 4 August 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन क्या संदेश दे रहा है. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Aaj Ka Vrishchik Rashifal 4 August 2026: आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साझेदारी, रिश्तों और करियर में सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है. दिन की शुरुआत थोड़ी व्यस्त रह सकती है, लेकिन बाद में कार्यक्षेत्र में सहयोग और व्यापार में लाभ के योग बनेंगे. प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा, पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा और स्वास्थ्य भी सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है.
करियर-बिजनेस
दिन के प्रथम भाग में प्रतिस्पर्धा और कार्यभार अधिक रह सकता है. हालांकि, चंद्रमा के सप्तम भाव में आने के बाद साझेदारी और व्यावसायिक संबंधों से लाभ मिलने लगेगा. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा. व्यापार में नए अनुबंध और नए ग्राहकों से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्य अपेक्षा से बेहतर परिणाम देंगे.
रिलेशनशिप
परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा और अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे. मित्रों और रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलने की संभावना है. घर में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है.
लव लाइफ
प्रेम संबंधों में विश्वास और भावनात्मक निकटता बढ़ेगी. साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर सकारात्मक चर्चा हो सकती है. विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. वहीं, अविवाहित लोगों के लिए मनपसंद साथी मिलने के शुभ संकेत हैं.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा और मानसिक तनाव में कमी आएगी. नियमित व्यायाम और संतुलित आहार लाभदायक सिद्ध होंगे. पर्याप्त मात्रा में जल का सेवन करें और पूरी नींद लें. सकारात्मक सोच पूरे दिन ऊर्जा बनाए रखने में सहायक होगी.
आज का विशेष योग व उपाय
मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की उपासना करें. हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें तथा "ॐ हं हनुमते नमः" मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करें. इससे शत्रु बाधाओं से मुक्ति मिलेगी, दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी.
शुभ रंग: मैरून शुभ अंक: 8
यह भी पढ़ें: सावन की पहली सोमवारी: सुकर्मा योग में करें शिव पूजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










