Sawan Month 2024: सावन की शुरुआत और समाप्ति सोमवार को, 72 साल बाद बना विशेष संयोग, होंगे पांच सोमवार

Published by : Shaurya Punj Updated At : 27 Jun 2024 1:22 PM

विज्ञापन

Sawan Month 2024

Sawan Month 2024: इस साल सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई हो रही है. इस पवित्र महीने समापन 19 अगस्त को होगा. इससे 72 सालों बाद अद्भुत संयोग बन रहा है.

विज्ञापन

Sawan Month 2024: श्रद्धा और भक्ति का पर्व सावन इस साल हिंदू धर्म के अनुयायियों के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है. ज्योतिषियों के अनुसार, पिछले 72 सालों में पहली बार सावन सोमवार के दिन प्रारंभ होकर सोमवार को ही संपन्न होगा. यही नहीं, इस दौरान सावन में पांच सोमवार पड़ रहे हैं, जो भगवान शिव की कृपा पाने के लिए अत्यंत शुभ माने जाते हैं.

सावन का पवित्र महीना भगवान शिव को समर्पित होता है. इस अवधि में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए व्रत रखते हैं. सावन के सोमवार को और भी विशेष माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इन पवित्र दिनों में किए गए जलाभिषेक और पूजा-पाठ से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं.

Ashadha Amavasya 2024 Upay: इन उपायों से दूर होंगे दुख, पितर होंगे प्रसन्न 

72 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि सावन की शुरुआत और समाप्ति दोनों का ही सोमवार होना एक दुर्लभ संयोग है. आखिरी बार ऐसा 72 साल पहले हुआ था. इस विशेष अवसर पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करना और उनका ध्यान लगाना अत्यंत फलदायी माना जाता है.

पांच सोमवार लाएंगे शुभ फल

सावन में पांच सोमवार पड़ना और भी शुभ संकेत माना जा रहा है. ज्योतिष विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान साधना करने और भगवान शिव की आराधना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है.

पांचों सोमवार की तिथियां

पहला सोमवार – 22 जुलाई 2024
दूसरा सोमवार – 29 जुलाई 2024
तीसरा सोमवार – 05 अगस्त 2024
चौथा सोमवार – 12 अगस्त 2024
पांचवां सोमवार – 19 अगस्त 2024

जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola