Sawan Last Somvar 2025: सावन की अंतिम सोमवारी पर इन शुभ योगों में भोलेनाथ की पूजा का मिलेगा दोगुना फल
Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Jul 2025 12:47 PM
Last Monday of Sawan 2025 Shubh Yog
Sawan Last Somvar 2025: सावन के अंतिम सोमवार पर भक्तों को भोलेनाथ की पूजा का विशेष फल प्राप्त होने वाला है, क्योंकि इस दिन कई शुभ योगों का संयोग बन रहा है. सर्वार्थ सिद्धि, ब्रह्म और इंद्र योग जैसे दुर्लभ संयोग शिव आराधना को अत्यंत फलदायी बना देंगे. जानें कैसे करें पूजन.
Sawan Last Somvar: सावन माह अब समापन की ओर बढ़ रहा है. भगवान शिव को समर्पित यह पवित्र महीना विशेष रूप से सोमवार के व्रतों के लिए प्रसिद्ध है, जिन्हें अत्यंत फलदायक माना जाता है. इस वर्ष तीन सोमवारी बीत चुकी हैं और अब केवल एक अंतिम सोमवारी शेष है, जो भोलेनाथ की कृपा पाने का अंतिम विशेष अवसर मानी जा रही है. इस बार सावन की शुरुआत 11 जुलाई को हुई थी और इसका समापन 9 अगस्त को होगा. इस अवधि में कुल चार सोमवारी पड़ रही हैं, जिनमें से अब केवल एक सोमवार बचा है, जो भक्तों के लिए विशेष पुण्यदायक रहेगा.
सावन के अंतिम सोमवार को होगा कई शुभ योग
सावन का चौथा और अंतिम सोमवार इस वर्ष 4 अगस्त को पड़ेगा, और यह दिन कई शुभ योगों से युक्त होगा. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है. साथ ही, चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहकर अनुराधा और चित्रा नक्षत्र से संचार करेगा. इसके अतिरिक्त, इस पावन सोमवार को ब्रह्म योग और इंद्र योग जैसे अत्यंत शुभ योग भी बन रहे हैं, जो शिव आराधना को और अधिक फलदायक बनाएंगे.
Sawan 2025 में सुबह 4 बजे उठकर करने वाली ये 5 आदतें बदल सकती हैं आपकी किस्मत
सावन के अंतिम सोमवार पर जरूर करें ये शुभ उपाय, मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद
- सावन की अंतिम सोमवारी पर रुद्राभिषेक कराना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है. इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और ग्रह दोष शांत होते हैं. मान्यता है कि रुद्राभिषेक से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं.
- इस दिन 108 बेलपत्र लें और प्रत्येक पर सफेद चंदन से “ॐ नमः शिवाय” लिखें. फिर उन्हें एक-एक करके शिवलिंग पर अर्पित करें. साथ ही, शमी पत्रों पर शहद लगाकर भोलेनाथ को अर्पित करें. यह उपाय विशेष फलदायी माना जाता है.
- किसी शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव की श्रद्धापूर्वक पूजा करें और फिर ज़रूरतमंदों को भोजन कराएं. अपनी सामर्थ्य के अनुसार वस्त्र, अन्न या दक्षिणा का दान करें. ऐसा करने से पुण्य मिलता है और शिव कृपा बनी रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










