Sawan 2025 Last Somwar: अंतिम सोमवार पर ऐसे करें शिवजी की पूजा, दूर होंगी परेशानियां
Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Aug 2025 4:40 AM
Sawan 2025 Last Somwar (PC: Freepik)
Sawan 2025 Last Somwar: भगवान शिव का प्रिय महीना सावन समाप्ति की ओर है और 4 अगस्त 2025 को इसका अंतिम सोमवार है। इस दिन पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शास्त्रों में भी सावन के सोमवार की विशेष महिमा का उल्लेख मिलता है।
Sawan 2025 Last Somwar: भगवान शिव का प्रिय माह सावन अब अपने अंतिम पड़ाव पर है, लेकिन उससे पहले सावन का आखिरी सोमवार आज मनाया जा रहा है. इस वर्ष आज 4 अगस्त 2025 को सावन माह का अंतिम सोमवार पड़ रहा है. चूंकि यह विशेष दिन है, इसलिए पूजा-पाठ, दान-दक्षिणा, भजन-कीर्तन और जलाभिषेक का महत्व और भी बढ़ जाता है. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा भाव से किए गए इन धार्मिक कार्यों के प्रभाव से भक्त को मनचाहे फल की प्राप्ति होती है. शास्त्रों में भी सावन सोमवार की महिमा का विस्तृत वर्णन मिलता है. आइए जानें सावन के अंतिम सोमवार को किस तरह से शिवजी की पूजा करने से शुभफल मिलता है.
सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और आराधना के लिए अत्यंत पावन माना जाता है. इस माह के प्रत्येक सोमवार का विशेष महत्व है, लेकिन सावन का अंतिम सोमवार विशेष रूप से शुभ फल प्रदान करने वाला होता है. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से शिवजी की पूजा करने से जीवन की सभी बाधाएं समाप्त होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है.
सावन के अंतिम सोमवार की पूजा विधि
सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें. भगवान शिव के समक्ष दीपक और अगरबत्ती जलाएं. शिवलिंग पर जल, दूध, शहद, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और चंदन अर्पित करें. बेलपत्र पर ‘ॐ’ लिखकर अर्पण करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इसके बाद शिवजी को सफेद फूल और मौसमी फल अर्पित करें.
सावन के अंतिम सोमवार के दिन मंत्र जप
पूजन के दौरान “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जप करें. साथ ही शिव चालीसा या शिवाष्टक का पाठ करें. यह साधना मन को शांति प्रदान करती है और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है.
व्रत का महत्व
सावन के अंतिम सोमवार का व्रत करने से विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और अविवाहित जातकों को मनचाहा जीवनसाथी मिलता है. विवाहित महिलाओं को पति की लंबी आयु और दांपत्य सुख का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आर्थिक संकट का सामना कर रहे लोगों को धनलाभ के अवसर प्राप्त होते हैं.
श्रद्धा और पूर्ण भक्ति के साथ इस दिन की पूजा करने पर भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होकर भक्तों को कष्टों से मुक्ति और जीवन में सफलता एवं उन्नति प्रदान करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










