Sankashti Chaturthi 2021: कब है संकष्टी चतुर्थी व्रत, यहां जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इसका महत्व

Sankashti Chaturthi 2021: संकष्टी चतुर्थी व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. संकष्टी चतुर्थी व्रत इस बार 2 जनवरी 2021 दिन शनिवार को रखा जाएगा. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
Sankashti Chaturthi 2021: संकष्टी चतुर्थी व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. संकष्टी चतुर्थी व्रत इस बार 2 जनवरी 2021 दिन शनिवार को रखा जाएगा. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. गणेश चतुर्थी व्रत भगवान गणेशजी को समर्पित है. हर महीने की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी व्रत रखा जाता है.
संकष्टी चतुर्थी का व्रत 2 जनवरी 2021 यानी शनिवार को रखा जाएगा. हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी व्रत का बहुत महत्व है. इस दिन भगवान गणेशजी के नाम का व्रत रखा जाता है.
संकष्टी चतुर्थी व्रत 02 जनवरी 2021 दिन शनिवार को रखा जाएगा. संकष्टी चतुर्थी व्रत पर सुबह और शाम को पूजा की जाती है. 02 जनवरी दिन शनिवार को सुबह की पूजा का आरंभ सुबह 05 बजकर 24 मिनट से होगा और 06 बजकर 21 मिनट पर समाप्ति होगी. शाम की पूजा का आरंभ शाम 05 बजकर 35 मिनट से होगा और 06 बजकर 57 मिनट पर समाप्ति होगी.
– संकष्टी चतुर्थी के दिन जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ पीले कपड़े पहनें.
– चौकी की चौकी पर साफ आसन बिछाएं और उसका गंगाजल का छिड़काव करें.
– अब चौकी पर भगवान गणेश की मूर्ति या चित्र विराजित करें.
– भगवान गणेश को फूल माला चढ़ाएं.
– भगवान गणेश के आगे दीपक, अगरबत्ती और धूपबत्ती जलाएं.
– गणेश चालीसा पढ़ें और गणेश मंत्रों का जाप करें.
– भगवान गणेश की आरती करें.
– शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत को पूर्ण करें
मान्यता के अनुसार, इस दिन जो लोग सच्चे मन से व्रत रखता है और भगवान गणेश की पूरे विधि-विधान से उपासना करता है उसके ऊपर प्रभु की कृपा बरसती है. माना जाता है कि इस संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखने वाले जातक को गणेश भगवान सभी मुसीबतों से बाहर निकालते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. माना जाता है कि संकष्टी चतुर्थी व्रत रखने से विवाद संबंधी दोष भी दूर होते हैं.
News Posted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




