रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली सालगिरह कल, मंदिर में होगा भव्य आयोजन

Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Jan 2025 4:06 PM

विज्ञापन

Ramlala Pran Pratishtha Mahotsav First Anniversary

Ramlala Pran Pratishtha Mahotsav First Anniversary: अयोध्या में भगवान श्री रामलला के भव्य मंदिर में स्थापित मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए भक्तों में विशेष उत्साह है. हालांकि, इस तिथि को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है, क्योंकि पिछले वर्ष 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी, जिसे विश्वभर में देखा गया था. अब यह स्पष्ट हो गया है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 22 जनवरी को नहीं, बल्कि 11 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी.

विज्ञापन

Ramlala Pran Pratishtha Mahotsav 2025: अयोध्या में भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूरा होने वाला है. हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, राम मंदिर की यह वर्षगांठ 11 जनवरी को मनाई जाएगी. श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने इस विशेष अवसर को अत्यंत धूमधाम से मनाने की योजना बनाई है. इस दिन भगवान रामलला को पीतांबर वस्त्र पहनाए जाएंगे, जिनकी बुनाई और कढ़ाई सोने और चांदी के तारों से की गई है.

11 जनवरी 2025 राम मंदिर कार्यक्रम सूची

11 जनवरी 2025 राम मंदिर कार्यक्रम सूची

महाकुंभ मेले पर बन रहा है शुभ संयोग, यहां से जानें

यहां देखें 12 जनवरी 2025 से 18 जनवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल

यज्ञ मण्डप (मंदिर परिसर)

शुक्ल यजुर्वेद के मंत्रों से अग्निहोत्र (सुबह 8-11 बजे और दोपहर 2-5 बजे)
6 लाख श्रीराम मंत्र जाप
राम रक्षा स्त्रोत, हनुमान चालीसा, आदि का पाठ

मंदिर भूतल पर कार्यक्रम

राग सेवा (3-5 बजे)
बधाई गान (6-9 बजे)

यात्री सुविधा केंद्र के प्रथम तल पर
संगीतमय मानस पाठ

अंगद टीला

राम कथा (2-3:30 बजे)
मानस प्रवचन (3:30-5 बजे)
सांस्कृतिक कार्यक्रम (5:30-7:30 बजे)
भगवान का प्रसाद वितरण (प्रातःकाल से)

क्यों है तारीख में परिवर्तन?

यह परिवर्तन हिंदू पंचांग के अनुसार त्योहारों की तिथियों में बदलाव के कारण हुआ है. पिछले वर्ष प्राण प्रतिष्ठा पौष शुक्ल द्वादशी के दिन हुई थी, जो 22 जनवरी को थी. इस वर्ष यह तिथि 11 जनवरी को आ रही है, इसलिए प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ इसी दिन मनाई जाएगी. इसे प्रतिष्ठा द्वादशी के नाम से भी जाना जाता है.

क्यों है यह दिन विशेष?

इस दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मनाने का धार्मिक महत्व है. माना जाता है कि पौष शुक्ल द्वादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. इसलिए इस वर्ष 11, 12 और 13 जनवरी को मंदिर में भव्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम शामिल होंगे.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola