Ramadan 2023 Moon: जानें सऊदी अरब में किस दिन दिखेगा रमजान का चांद, कब से शुरू होगा पाक महीना

Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Mar 2023 9:01 PM

विज्ञापन

Ramadan 2023 Moon Sighting Today, Sehri and Iftar Timings, Prayer Time Table in India, Saudi Arabia, Chand Nikalne ka Time: अगर रमजान का चांद 21 मार्च को दिखाई देता है तो पहला रोजा 22 मार्च को रखा जाएगा. ऐसे ही अगर चांद 22 को दिखा तो पहला रोजा 23 को होगा.

विज्ञापन

Ramadan 2023 Moon Sighting Today, Sehri and Iftar Timings, Prayer Time Table in India, Saudi Arabia, Chand Nikalne ka Time: रमजान का पाक महीना शुरू होने जा रहा है. पूरे एक माह तक मुस्लिम धर्म के लोग रोदा रखते हैं. रोजा यानी उपवास की शुरुआत सुबह सूर्योदय से पहले सहरी लेकर की जाती है और फिर पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर शाम में इफ्तार कर रोजा खोला जाता है. अगर रमजान का चांद 21 मार्च को दिखाई देता है तो पहला रोजा 22 मार्च को रखा जाएगा. ऐसे ही अगर चांद 22 को दिखा तो पहला रोजा 23 को होगा। वैसे 23 मार्च से रमजान महीना शुरू होने की ज्यादा उम्मीद है.

सऊदी अरब में कल से रखा जायेगा रोजा, नहीं नजर आया चांद

सऊदी अरब आज चांद देखने की कोशिश की गई. लेकिन आसमान में चांद नजर नहीं आया. जिसके बाद घोषणा की गई कि सऊदी अरब में कल यानी बुधवार से रोजा रखा जायेगा.

आज नहीं दिखेगा रमजान का चांद!

मुख्य खगोलशास्त्री डॉ अब्दुल्ला खुदैरी के अनुसार “वैज्ञानिक आंकड़ों के अनुसार, आज शाम को अर्धचंद्र देखना असंभव होगा”

https://twitter.com/insharifain/status/1638163095729078273
भारत में कब दिखेगा चांद?

एक्सपर्ट का दावा है कि अरब देशों में चांद बुधवार को देखा जा सकेगा. अगर ऐसा होता है तो वहां रोजे की शुरुआत गुरुवार से होगी. भारत में 22 मार्च को चांद देखे जाने की संभावना है और 23 मार्च से रमजान की शुरुआत होगी.

रमजान का महत्व 

इस्लाम में बताया गया है कि रमजान में रोजा रखने से अल्लाह खुश होते हैं और सभी दुआएं कुबूल करते हैं. ऐसी मान्यता है कि इस महीने की गई इबादत का फल बाकी महीनों के मुकाबले 70 गुना अधिक मिलता है. चांद के दिखने के बाद से ही मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह के समय सहरी खाकर इबादतों का सिलसिला शुरू कर देते हैं. इसी दिन पहला रोजा रखा जाता है. सूरज निकलने से पहले खाए गए खाने को सहरी कहा जाता है और सूरज ढलने के बाद रोजा खोलने को इफ्तार कहा जाता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola