प्रेमानंद जी महाराज: घर हो या बाहर, खाना खाने से पहले बस कर लें ये एक काम, होगा कल्याण
प्रेमानंद जी महाराज, फोटो: Pinterest
Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार, भोजन करने से पहले भगवान को भोग अर्पित करना बेहद शुभ माना गया है. लेकिन यदि आप घर से बाहर हों, तो क्या करें? जानिए मानसिक भोग लगाने का तरीका और इससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातें.
Premanand Ji Maharaj: भारत के प्रसिद्ध हिंदू आध्यात्मिक गुरु और संत प्रेमानंद जी महाराज ने प्रतिदिन भोजन करने से पहले श्रद्धापूर्वक भगवान को भोग लगाने की सलाह दी है. महाराज का कहना है कि सच्चे मन से भगवान को भोग लगाने से व्यक्ति का कल्याण होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. इसलिए भगवान को भोग लगाए बिना भोजन नहीं करना चाहिए.
बाहर खाना खाते समय भोग कैसे लगाएं?
प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति घर से बाहर भोजन कर रहा हो और भगवान को प्रत्यक्ष रूप से भोग नहीं लगा सकता हो, तो ऐसी स्थिति में मानसिक रूप से भोग लगाना चाहिए. महाराज के अनुसार, जब आपके सामने भोजन परोसा जाए, तो उसे ग्रहण करने से पहले हाथ जोड़कर भगवान का स्मरण करें. मन ही मन भगवान को इस भोजन के लिए धन्यवाद दें और कहें, “प्रभु, आपकी कृपा से मुझे यह भोजन प्राप्त हुआ है. मैं इसे आपको अर्पित करता हूं.” इसके बाद भगवान का जयकारा लगाकर श्रद्धापूर्वक भोजन ग्रहण करें.
भोजन तामसिक हो तो क्या करें?
प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कि भगवान को कभी भी तामसिक भोजन का भोग नहीं लगाना चाहिए. यदि भोजन में प्याज, लहसुन, मांस, मछली, अंडा या अन्य तामसिक पदार्थ शामिल हों, तो उसका मानसिक भोग भी भगवान को नहीं लगाना चाहिए. इसे उचित नहीं माना जाता है. भगवान को हमेशा सात्विक भोजन ही अर्पित करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: हाथ में नहीं टिकता पैसा? घर में रखी ये चीजें हो सकती हैं इसकी वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








