ePaper

Planetary Effects: क्या ग्रहों की चाल के साथ बदलता है पालतू जानवर का स्वभाव, जानें इसके पीछे का सच

Updated at : 24 Jul 2025 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
Planetary effects on animals in Hindi

Planetary effects on animals

Planetary Effects: ग्रहों की चाल केवल इंसानों पर ही नहीं, बल्कि पालतू जानवरों पर भी असर डाल सकती है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शनि, राहु-केतु जैसी ग्रह दशाएं कुत्ते, बिल्ली या अन्य जानवरों के व्यवहार में बदलाव ला सकती हैं. जानिए इस मान्यता के पीछे क्या है ज्योतिषीय और व्यवहारिक सच.

विज्ञापन

Planetary Effects: भारतीय ज्योतिष शास्त्र केवल मानव जीवन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका प्रभाव पशु-पक्षियों तक भी माना जाता है। कई ज्योतिषाचार्य मानते हैं कि कुत्ता, बिल्ली, गाय, तोता जैसे पालतू जानवर भी ग्रहों की ऊर्जाओं से प्रभावित होते हैं.

ग्रह दशा और पालतू जानवरों का बदलता स्वभाव

जैसे मनुष्यों की कुंडली में शनि, राहु या केतु की दशा जीवन में परिवर्तन लाती है, ठीक वैसे ही इन ग्रहों की स्थिति से पालतू जानवरों के व्यवहार में भी बदलाव आ सकता है। कई बार राहु-केतु या चंद्र-शनि की दशा के दौरान देखा गया है कि पालतू जानवर अचानक चिड़चिड़े हो जाते हैं, उदास रहने लगते हैं या उनका खानपान बिगड़ जाता है। कभी-कभी वो बिना कारण डरने लगते हैं, भौंकते हैं या अलग-थलग रहने लगते हैं—यह सब संकेत हो सकते हैं कि घर की ऊर्जा में कोई बदलाव हो रहा है.

सूर्य गोचर से तीन राशियों को मिलेगा आत्मबल और सम्मान

जानवरों पर पहले दिखता है ग्रह दोष का असर?

वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, जानवर नकारात्मक ऊर्जा को जल्दी पकड़ लेते हैं। अगर घर में नेगेटिव एनर्जी बढ़ रही हो या किसी व्यक्ति की कुंडली में कोई ग्रह दोष सक्रिय हो, तो उसका असर सबसे पहले पालतू जानवरों पर दिख सकता है.

शनि दोष में करें काले कुत्ते की सेवा, मिलती है विशेष कृपा

ऐसे में कुछ उपाय किए जा सकते हैं जैसे – जानवर को रुद्राक्ष पहनाना, घर में शांति पाठ कराना, या उन्हें हनुमान मंदिर ले जाकर प्रसाद खिलाना. विशेषकर काले कुत्ते को शनि से जुड़ा माना जाता है, और शनि दोष की दशा में उसकी सेवा शुभ मानी जाती है.

हालांकि इन बातों के वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं, लेकिन भारत में परंपराओं को मानने वाले परिवारों में यह मान्यता गहराई से रची-बसी है और कई लोग इन्हें व्यवहार में अपनाते हैं. यदि आप पालतू के व्यवहार में अचानक कोई परिवर्तन महसूस कर रहे हैं, तो ज्योतिषीय कारणों पर भी एक नजर डालना उपयोगी हो सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola