Surya Gochar August 2025: सूर्य गोचर से तीन राशियों को मिलेगा आत्मबल और सम्मान का वरदान
Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Jul 2025 11:54 AM
Surya Gochar August 2025
Surya Gochar August 2025: अगस्त 2025 में सूर्य देव तीन महत्वपूर्ण गोचर करेंगे, जिनका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा. लेकिन सिंह, तुला और वृश्चिक राशियों के लिए यह समय आत्मबल, सफलता और सामाजिक सम्मान दिलाने वाला साबित हो सकता है. जानें सूर्य के इस गोचर से कैसे बदलेगी इन राशियों की किस्मत.
Surya Gochar August 2025: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है. यह ग्रह आत्मबल, आत्मविश्वास, समाज में प्रतिष्ठा, सेहत और जीवन की सफलता से जुड़ा होता है. जब सूर्य की स्थिति जन्म कुंडली में मजबूत होती है, तो व्यक्ति में अलग ही ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता नजर आती है. ऐसे लोग जीवन में जल्दी सफलता प्राप्त करते हैं और समाज में उनका विशेष मान-सम्मान होता है.
अगस्त 2025 इस लिहाज से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस महीने सूर्य देव तीन बार नक्षत्र और राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर तो पड़ेगा ही, लेकिन तीन राशियों के लिए यह गोचर विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकता है.
रक्षाबंधन पर बहनें कब बांधें राखी, जानें सही समय और इससे जुड़े धार्मिक नियम
सूर्य गोचर की महत्वपूर्ण तिथियां
- 3 अगस्त 2025, सुबह 4:16 बजे: सूर्य का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश
- 17 अगस्त 2025, सुबह 2:00 बजे: सूर्य का सिंह राशि में गोचर
- 30 अगस्त 2025, रात 9:52 बजे: सूर्य पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे
किन 3 राशियों के लिए रहेगा सूर्य गोचर सबसे शुभ?
सिंह राशि – आत्मबल और सम्मान में वृद्धि
अगस्त का महीना सिंह राशि वालों के लिए स्वर्णिम अवसर लेकर आएगा. चूंकि सूर्य इसी राशि के स्वामी हैं और 17 अगस्त को सूर्य इसी राशि में प्रवेश करेंगे, तो यह समय आत्मबल, करियर और प्रतिष्ठा के लिहाज से अत्यंत शुभ है. युवा वर्ग को नई ज़िम्मेदारियां मिलेंगी, नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन का लाभ मिल सकता है और व्यापारी वर्ग को पुराने नुकसान की भरपाई का मौका मिलेगा. साथ ही मानसिक तनाव कम होगा और बुज़ुर्गों की सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा.
तुला राशि – रचनात्मकता और सेहत में सुधार
तुला राशि वालों के लिए यह समय रचनात्मक क्षेत्रों, हेल्थ और व्यवसायिक लाभ के योग लेकर आ रहा है. जो लोग कला, स्वास्थ्य या टेक्नोलॉजी से जुड़े हुए हैं, उनकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है. छोटे व्यापारियों और दुकानदारों को अच्छा मुनाफा होगा. स्किन और थकावट जैसी परेशानियों में सुधार मिलेगा और जीवन में नई ऊर्जा महसूस होगी.
वृश्चिक राशि – करियर और रिश्तों में मजबूती
वृश्चिक राशि वालों के लिए अगस्त का महीना करियर, व्यापार और व्यक्तिगत रिश्तों के लिहाज से अनुकूल है. नौकरी करने वाले जातकों को नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिल सकता है. पुराने निवेश लाभ देंगे और वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझदारी बढ़ेगी. अविवाहित लोग किसी रिश्ते के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन फैसला सोच-समझकर लें.
अगस्त 2025 का सूर्य गोचर सिंह, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए विशेष वरदान साबित हो सकता है. अगर आप इनमें से किसी राशि के जातक हैं, तो इस समय का बुद्धिमानी से उपयोग करें. यह समय आपको करियर में ऊंचाइयां, सेहत में सुधार और सामाजिक पहचान दिला सकता है.
ज्योतिषीय मार्गदर्शन हेतु संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










