Pitru Paksha 2024: शुरू होने वाला है पितृ पक्ष, जरूर करें इस मंदिर के दर्शन, पितृदोष से मिलेगी मुक्ति

Published by : Shaurya Punj Updated At : 12 Sep 2024 8:05 AM

विज्ञापन

Pitru Paksha 2024 starting date visit daksheshwar mahadev mandir

Pitru Paksha 2024: पितरों की आत्मा की शांति के लिए पितृ पक्ष इस साल 17 सितंबर से शुरू होंगे और यह 02 अक्टूबर तक चलेंगे.इस दौरान एक विशेष मंदिर के दर्शन से भी पितृदोष से मुक्ति  मिलती है. आइए जानें उस खास मंदिर के बारे में

विज्ञापन

Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष कि शुरूआत जल्द ही होने जा रही है. मान्यता है कि पितृ पक्ष के दौरान अपने पितरों को याद करने से एवं उनके लिए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध, दान, ब्राह्मण भोज, पंचबलि आदि करने से आशीर्वाद मिलता है.  इस दौरान एक विशेष मंदिर के दर्शन से भी पितृदोष से मुक्ति  मिलती है. आइए जानें कौन सा है वो मंदिर

Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष के दौरान भूलकर भी ना करें ये काम, उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए यहां करें दर्शन

दक्षेश्वर महादेव मंदिर उत्तराखंड में स्थित है, आपको बता दें ये मंदिर भगवान शिव को समर्पित है.  यह मंदिर हरिद्वार के कनखल में स्थित है। इस मंदिर का नाम माता सती के पिता जी के नाम पर दक्षेश्वर महादेव मंदिर रखा गया है. ऐसी मान्यता है कि इस धाम में पूजा-पाठ और दर्शन करने से भक्तों के सभी दुख दूर होते हैं इसके अलावा कुंडली से पितृ दोष का प्रभाव धीरे-धीरे समाप्त होता है.

पितृ पक्ष इसलिए है खास

पितृ पक्ष के दौरान, लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए विशेष रूप से अनुष्ठान करते हैं, और इसे एक प्रकार से श्रद्धांजलि देने का अवसर माना जाता है। इस समय किए गए धार्मिक कर्मों और दान को विशेष महत्व दिया जाता है, और इसे पूर्वजों की आत्मा को शांति प्रदान करने का एक तरीका माना जाता है.

कब से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष ?

इस साल पितृ पक्ष भाद्रपद पूर्णिमा यानी 17 सितंबर 2024 को शुरू हो रहा है. इसका समापन 2 अक्टूबर 2024 को होगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola