Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष के दौरान भूलकर भी ना करें ये काम, उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Sep 2024 8:31 AM

विज्ञापन

पितृ पक्ष 2024 के दौरान इन कामों से करें परहेज

Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में हम लोग अपने पितरों को याद करते हैं और उनकी याद में पिंडदान और दान धर्म के कार्यों का पालन करते हैं. आइए जानते हैं पितृ पक्ष में कौनसे कार्य करना वर्जित माना जाता है.

विज्ञापन

Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष, जिसे पितर या श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है, हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति में इसका विशेष महत्व है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल कि भाद्रपद मास की पूर्णिमा से लेकर आश्वयुज माह की अमावस्या तक होती है. इस साल यानी 2024 में पितृ पक्ष की शुरुआत 17 सितंबर से हो रही है और इसकी समाप्ति 2 अक्टूबर को होगी. इस दौरान श्रद्धालु अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान करते हैं. आइए जानें पितृ पक्ष के दौरान किन कामों को नहीं करना चाहिए.

पितृ पक्ष का समय इसलिए है महत्वपूर्ण

पितृ पक्ष के दौरान, हिन्दू परंपरा में कई विशेष नियम और मान्यताओं को माना जाता हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य हो जाता है. पितृ पक्ष एक ऐसा समय होता है जब लोग अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं. इस दौरान कुछ काम करने से बचना चाहिए:

Bihar Pitru Paksha Mela 2024: इस दिन से शुरू होगा बिहार का पितृ पक्ष मेला, जानें श्राद्ध और तपर्ण के फायदे

 Pitru Paksha 2024 Start Date: इस दिन से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष, जानें बिहार से क्या है खास कनेक्शन

Pitru Paksha 2024: इस दिन से शुरू होने वाला है पितृ पक्ष, देखें कब-कब हैं श्राद्ध की तिथियां

तामसिक भोजन से परहेज करें


पितृ पक्ष के दौरान तामसिक भोजन के सेवन से परहेज करना चाहिए. पितृ पक्ष में विशेष रूप से सादा और शुद्ध भोजन का सेवन करने की सलाह दी जाती है.

व्यापार और नए काम की शुरुआत नहीं करें

पितृ पक्ष के दौरान  नए व्यापार, महत्वपूर्ण निर्णय या महत्वपूर्ण काम शुरू करने से बचना चाहिए, पितृ पक्ष के समय को शुभ नहीं माना जाता,  इस कारण नए कार्यों को शुरू करने की मनाही होती है.

विवाह और अन्य शुभ कार्य पर रोक

पितृ पक्ष के दौरान शादी, यत्र या अन्य किसी शुभ कार्य में मनाही होती है. ये समय इन सब चीजों को करने के लिए
पितृ पक्ष के दौरान विवाह, यज्ञ, या अन्य बड़े उत्सव जैसे शुभ कार्य नहीं करने चाहिए, क्योंकि यह समय इन कार्यों के लिए नहीं माना जाता है.

झगड़े और विवाद

पितृ पक्ष के दौरान परिवारिक झगड़े या विवाद से बच बचकर रहें. शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना आवश्यक होता है.

शास्त्रीय धार्मिक अनुष्ठानों की अनदेखी

पितृ पक्ष में विशेष पूजा, तर्पण या अनुष्ठान किए जाते हैं. इन धार्मिक क्रियाओं की अनदेखी करना या उन्हें सही तरीके से न करना ठीक नहीं होता.

स्वास्थ्य की लापरवाही

इस समय अपनी सेहत का ध्यान रखना जरूरी है. स्वास्थ्य की ओर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, क्योंकि मान्यता है कि यह आपके पितरों को प्रभावित कर सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola