Numerology: रहस्यों से भरा होता है इस मूलांक का जीवन, भीड़ से अलग होती है इनकी पहचान

Published by : Neha Kumari Updated At : 04 Jan 2026 8:27 AM

विज्ञापन

मूलांक 7

Numerology: अंकशास्त्र में बताया गया है कि लोगों की जन्मतिथियों के आधार पर उनके जीवन से जुड़े कई रहस्यों का पता लगाया जा सकता है. ऐसे में आज हम महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों के बारे में बात करेंगे और उनके जीवन से जुड़े कई रोचक पहलुओं को जानेंगे.

विज्ञापन

Numerology: किसी इंसान का भाग्य कैसा होगा, यह काफी हद तक उसकी जन्मतिथि पर निर्भर करता है. अंकशास्त्र के अनुसार, हर व्यक्ति की जन्मतिथि बेहद खास होती है. जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर मूलांक निकाला जाता है. यह मूलांक व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई बातों और रहस्यों के बारे में बताता है. अंकशास्त्र में 1 से लेकर 9 तक के मूलांकों के बारे में बताया गया है. इन्हीं में से आज हम मूलांक 7 के जातकों के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे.

मूलांक 7 किन लोगों का होता है?

अंकशास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म महीने की 7, 17 या 25 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 7 माना जाता है. मूलांक 7 के स्वामी केतु ग्रह होते हैं, जिन्हें नेपच्यून के नाम से भी जाना जाता है. केतु ग्रह को रहस्य, आध्यात्मिकता, अंतर्ज्ञान, शोध और गहन चिंतन का प्रतीक माना जाता है.

रहस्यमयी और मनमौजी

केतु के प्रभाव से मूलांक 7 के जातक बेहद रहस्यमयी और मनमौजी स्वभाव के होते हैं. इन्हें स्वतंत्र रहना पसंद होता है और इनमें आत्मविश्वास भरपूर होता है. ये किसी भी विषय पर गहराई से सोचने के बाद ही निर्णय लेते हैं. स्वभाव से ये शांत होते हैं और दूसरों की भावनाओं को समझने व उनका सम्मान करने वाले होते हैं. इन्हें अध्यात्म, शोध, कला और यात्रा में विशेष रुचि होती है.

भीड़ से अलग

मूलांक 7 वाले लोगों को दूसरों की हां में हां मिलाकर चलना पसंद नहीं होता. ये भीड़ से अलग अपनी शर्तों पर जीवन जीना पसंद करते हैं. चुनौतियों को देखकर ये घबराते नहीं, बल्कि डटकर उनका सामना करते हैं. हालांकि, कभी-कभी ये छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़े हो जाते हैं और जल्दी क्रोधित भी हो सकते हैं.

करियर

मूलांक 7 वाले लोग शिक्षक, ज्योतिषी, वैज्ञानिक, लेखक, शोधकर्ता, चिकित्सा क्षेत्र, नौसेना और आयात-निर्यात से जुड़े कार्यों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Numerology: जोखिम लेने से नहीं डरते इस मूलांक के लोग, आर्थिक तंगी रहती है इनसे दूर, धन से भरा रहता है घर 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola