Mulank 9 Rashifal 2025: नए साल 2025 में मूलांक 09 वाले के किस्मत के सितारे चमकेंगे, भाग्य देगा साथ
Published by : Shaurya Punj Updated At : 28 Dec 2024 4:30 PM
Vivah Ke Upay
Mulank 9 Rashifal 2025: जिस व्यक्ति का जन्म 09, 18, या 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 09 होता है. मूलांक 09 का स्वामी मंगल ग्रह है. यहां हम यह जानकारी प्रस्तुत कर रहे हैं कि मूलांक 9 के धारकों के लिए नया वर्ष 2025 कैसा रहेगा.
Mulank 9 Rashifal 2025: जिस व्यक्ति का जन्म 09, 18, 27 तारीख को होता है, उनका उनका मूलांक 09 होता है. मूलांक 09 के स्वामी मंगल होते हैं. मंगल भूमि भवन के स्वामी होते है मंगल ग्रह साहस, पराक्रम जमीन जायदाद , युद्ध ,सेना, उर्जा, अग्नि क्रोध के कारक होते हैं. मंगल मेष तथा वृश्चिक राशि के स्वामी है. मंगल मकर राशि में उच्च के होते हैं. तथा कर्क राशि में नीच के होते है ग्रहों के मंत्री मंडल में सेनापति का दर्जा प्राप्त है.
मूलांक 09 वालों का पारिवारिक जीवन
मूलांक 09 वाले को साल 2025 में पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा. पारिवारिक रिश्ते को आप मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे. उसमे आप सफल रहेंगे रिश्तेदार के साथ अनबन बनी हुई है तो ये बात चीत करके समाप्त होगी. पैतृक सम्पति का विवाद का हल होगा. कोर्ट कचहरी के चक्कर लगा रहे हैं, उसमे आप सफल रहेंगे. पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा. साल के मध्य तक किसी बड़े अधिकारी के साथ मित्रता होगी, मकान बनाने तथा मकान के मरम्मत के लिए साल 2025 अनुकूल रहेगा. मित्र सहयोग करेंगे. आपका प्रभाव से परिवार तथा समाज दोनों प्रसन्न रहेगें.
Vivah Ke Upay: कन्या के विवाह में हो रही है परेशानी, करें यह उपाय, जल्द होगा विवाह
मूलांक 09 वालों का व्यापार तथा नौकरी
व्यापार करने वाले को साल 2025 में आपको अच्छा लाभ मिलेगा. व्यापार में उन्नति होगा. इस साल आप निवेश करेंगे आपको अच्छा लाभ देगा, जो लोग कंस्ट्रक्शन तथा मेडिकल, खदान, भूमि भवन से सम्बंधित कार्य कर रहे हैं. उनके व्यापार में अच्छा वृद्धि होगा. नौकरी करने वाले अपने कार्य क्षेत्र को अच्छा से देखभाल करेंगे. सरकारी नौकरी करने वाले जो पुलिस,सीमावर्ती क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, आपको अच्छा पद प्रतिष्ठा का लाभ होगा. कार्य क्षेत्र में आप ईमानदारी के साथ कार्य करे गैर सरकारी में कार्य करने वाले के लिए सामान्य रहेगा, लेकिन सुरक्षा के सम्बंधित कार्य कर रहे है उनको अच्छा लाभ होगा.
धर्म की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मूलांक 09 वालों का शिक्षा तथा करियर
मूलांक 09 के विधार्थी को साल 2025 में उत्तम रहने वाला है. आपका ध्यान पढाई पर केन्द्रित रहेगा प्राइमरी स्कूल की पढाई करने वाले के लिए उत्तम रहेगा. कालेज में पढाई करने वाले शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहेगा. आप उच्च शिक्षा के लिए प्रतियोगिता परीक्षा देने वाले हैं, आप सफल रहेंगे. जो लोग सिविल सेवा, न्यायपालिका ,सेना की परीक्षा का तैयारी कर रहे हैं, आप सफल रहेंगे.करियर में आपको मेहनत करना पड़ेगा. कुछ छोटी -छोटी समस्या आपके सामने आएगा,इसलिए किसी भी कार्य को करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें. आप अपने करियर में उन्नति करेंगे, लेकिन ज्यादा आत्मविश्वास आपके लिए घातक हो सकता है.
मूलांक 09 वालों की आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति को लेकर आप संतुष्ट रहेंगे धन का अच्छा लाभ होगा. व्यापार में अच्छा लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिती मजबूत बनेगी. आर्थिक स्थति के लिए मूलांक 09 के लिए साल 2025 में अच्छा लाभ मिलेगा. आर्थिक मामलों में साल 2025 आपके लिए उत्तम रहेगा. धन की लगातार वृद्धि होगी, जिससे आपका वित्तीय हालत मजबूत होगी. बैंक से ऋण लेने की सोच रहे हैं, यह समय अनुकूल रहेगा.पहले से लोन चल रहा है. साल 2025 में राहत मिलेगा.
मूलांक 09 वालों का प्रेम जीवन
प्रेम जीवन में मूलांक 09 वाले को साल 2025 में प्रेम सम्बन्ध मजबूत बनेगा. लेकिन कभी कभी आपके स्वभाव चिड़चिड़ा होने के कारण प्रेम सम्बन्ध में परेशानी बन सकती है. पार्टनर के साथ आपका समय अच्छे से व्यतीत होगा. प्रेमी आपको सहयोग करेंगे. आप अपने रिश्ते को अनौपचारिक बनाने से पहले यह जरुरी होगा. आप एक दूसरे के मूल्य को समझें तथा उनका मान सम्मान करें. जो लोग अविवाहित है आप पार्टनर के इंतजार में है, मार्च के पहले नए मित्र मिलेगे उनके साथ आपका रिश्ता मजबूत बनेगा. वैवाहिक जीवन में अनुकूल रहेगा. आप दोनों के प्रेम सम्बन्ध मजबूत होगा. एक दूसरे को अच्छा सहयोग करेंगे, जिससे आप दोनों के रिश्ता मधुर बनेगा. संतान प्राप्ति के लिए उत्तम समय है.
शुभ नंबर: 1 और 9
शुभ कलर: लाल, पीला
शुभ दिन: रविवार ,मंगलवार ,गुरुवार
शुभ रत्न: मूंगा
उपाय
प्रत्येक शुक्रवार को माता लक्ष्मी का पूजन करे तथा सफेद वस्त्र दान करे .
प्रत्येक दिन हनुमान चालीसा का पाठ करे तथा हनुमान जी बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं.
भगवान विष्णु का पूजन करे पिला चंदन मस्तक पर लगाए ब्राह्मण को भोजन कराएं.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










