Mulank 5, 2025 Prediction In Hindi: मूलांक 05 वालों के लिए नया साल रहेगा कुछ ऐसा, जानें आर्थिक स्थति कैसी रहेगी
Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Dec 2024 12:14 PM
Mulank 5 Varshik Rashifal 2025
Mulank 5, 2025 Prediction In Hindi: वार्षिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी का अध्ययन करके आप भविष्य की परिस्थितियों के लिए सजग रह सकते हैं. इस संदर्भ में, आइए अंक शास्त्र के माध्यम से यह जानें कि वर्ष 2025 में मूलांक 5 के व्यक्तियों के लिए कौन सा शुभ अंक और लकी रंग रहेगा. साथ ही, हम यह भी जानेंगे कि आने वाला वर्ष उनके लिए कैसा साबित होगा.
Mulank 5, 2025 Prediction In Hindi: जिस व्यक्ति का जन्म 05 ,14 ,23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 05 होता है मूलांक 05 के स्वामी बुध है जो मंत्रीमंडल में राजकुमार ग्रह का प्रधानता दिया गया है. बुध व्यापार गणित तथा लेखन संपादन तथा तर्क शक्ति विज्ञान तथा भौतिक सुख के करक ग्रह है. इन्हें दैवीय शक्ति का प्रतिक मन जाता है साल 2025 में मूलांक 05 के लिए कैसा रहेगा. इसके बारे में बता रहे है कैसा रहेगा. पारिवारिक जीवन व्यापार तथा आर्थिक जीवन, वित्तीय हालत तथा आर्थिक स्थति कैसी रहेगी.
पारिवारिक जीवन
मूलांक 05 वाले के लिए साल 2025 के लिए परिवार तथा समाज में मान सम्मान मिलेगा. पुराना विवाद बना हुआ तथा वह दूर होगा. आपके विचार परिवार के प्रति समर्पण रहेगा, लेकिन मई के बाद पारिवारिक जीवन में परेशानी बढ़ जाएगी. कई तरह के चुनौती का सामना करना पड़ेगा. इस समय आपको पारिवारिक जिमेदारी के प्रति अलर्ट रहना पड़ेगा. परिवार के सदस्य के साथ बात चित करें पारिवारिक रिश्ता में बदलाव होगा. इस समय परिवार के साथ समय दें, परिवारिक जीवन अनुकूल होगा आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा.
Mulank 1 Prediction 2025: नए साल में मूलांक 01 को मिलेगी पद प्रतिष्ठा, धन का होगा लाभ
Horoscope 2025 Mulank 2 Prediction: नए साल में मूलांक 2 वाले को आर्थिक स्थिती होगी मजबूत
व्यापार तथा नौकरी
व्यापार में मूलांक 05 वाले के लिए अच्छा लाभ मिलेगा. व्यापार में आपका गति तेज होने के कारण आप अधिक सहज हो सकते है व्यापार में बदलाव करने का सही समय है. आपको लाभ होगा जो लोग ट्रेडिंग का काम कर रहे है जैसे एक्सपोर्ट और इंपोर्ट का काम कर रहे हैं, उसमे आपको लाभ होगा. मेकेनिकल स्पेयर पार्ट की व्यापार कर रहे है आपको अच्छा लाभ होगा. नौकरी करने वाले के लिए साल 2025 आपके लिए साधारण रहने वाला है, नौकरी में ध्यान से कार्य करना पड़ेगा. कार्य क्षेत्र में थोड़ी लापरवाही आपको ज्यादा नुकसान कर सकता है. अधिकारी के निर्देशअनुसार कार्य करें सहयोगी को मिला जुलाकर रखें. टेलीकम्युनिकेशन क्षेत्र में कार्य करने के अनुकूल रहेगा.
धर्म की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
शिक्षा तथा करियर
मूलांक 05 वाले के विधार्थियों के लिए पढाई में आपका ध्यान रहेगा ,शिक्षा के क्षेत्र में आप उन्नति करेंगे मई के बाद शिक्षा के क्षेत्र में थोड़ी तकलीफ होगा इस समय आपको मेहनत करना पड़ेगा, तब आपका परीक्षा का परिणाम अनुकूल मिलेगा. प्रतियोगिता परीक्षा के तैयारी करने वाले विधार्थी को कठिन मेहनत करना पड़ेगा .जो लोग टेक्निकल क्षेत्र में पढाई कर रहे हैं, आपको मेहनत करना पड़ेगा विदेश में पढाई करने का प्लान किए है या जन्म स्थल से बाहर पढाई का प्लान किए हैं, उनको लाभ मिलेगा. करियर में आपका अच्छा प्रदर्शन होगा. अपने परियोजना पर सफल होंगे नौकरी की प्लान किए है. आपको सफलता मिलेगा. अपना कार्य का विस्तार कर सकते है.
Numerology 3 Horoscope 2025: नया साल मूलांक 03 वालों को व्यापार तथा करियर में देगा उन्नति
Numerology 4 Horoscope 2025: नया साल मूलांक 04 वालों की आर्थिक स्थति मजबूत होगी
आर्थिक एवं वित्त
मूलक 05 वाले के लिए आर्थिक जीवन मिलाजुला रहने वाला है कार्य स्थल से ठीक लाभ होने के कारण आर्थिक स्थति मजबूत बनेगा. नया साल 2025 में आर्थिक तथा वित्त को लेकर ज्यादा चिंतित आप नहीं रहेंगे. व्यापार तथा नौकरी ठीक चलने के कारण आर्थिक स्थति ठीक रहेगा इस समय आप स्थति के अनुसार कार्य करें. जरुरत से ज्यादा खर्च तथा निवेश नहीं करें वित्तीय स्थति ठीक नहीं रहेगा. कर्ज लेकर कार्य नहीं करें.
प्रेम जीवन
प्रेम जीवन में आप साल 2025 में उत्साहपूर्वक रहेंगे मूलांक 05 वाले अपने प्रेम सम्बन्ध को व्यक्तिगत रिश्ते में व्यक्त नहीं करें. आप प्रेम सम्बन्ध को अच्छे तरह से निर्वाह करेंगे.जो लोग विवाहित है नए पार्टनर के इंतजार में है आप सफल रहेंगे, नए पार्टनर के साथ खूब इंजॉय करेंगे दोनों प्रसन्न रहेगे. वैवाहिक जीवन साल के शुरुआत में अच्छा रहेगा दोनों का विचार अनुकूल रहेगा मार्च के बाद पारिवारिक जीवन में अनबन बनेगा, आप दोनों के बिच गलतफहमी बनेगा.
शुभ नंबर: 5 और 06
शुभ कलर: हरा
शुभ दिन: बुधवार
शुभ रत्न: पन्ना
उपाय
नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करें .
भगवान विष्णु का पूजन करें.
प्रत्येक शनिवार को शनि का पूजन करें गरीब लोगो को वस्त्र दान करें, तील के तेल का दीपक जलाएं .
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










