Mulank 1 Prediction 2025: नए साल में मूलांक 01 को मिलेगी पद प्रतिष्ठा, धन का होगा लाभ
Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Dec 2024 12:43 PM
Mulank 1 Prediction 2025
Mulank 1 Prediction 2025 : नया वर्ष 2025 निकट है. अंक शास्त्र के अनुसार, यह वर्ष अनेक व्यक्तियों के लिए अत्यंत शुभ सिद्ध हो सकता है. जिन जातकों का मूलांक इस वर्ष है, उनकी किस्मत में उजाला आने की संभावना है. इसके अतिरिक्त, उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने की संभावना भी है.
Mulank 1 Prediction 2025: अंक गणित के अनुसार जिस व्यक्ति का जन्म 01,10,19, 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 01 होता है मूलांक 01 के स्वामी सूर्य होते है जिसे ग्रहों के मंत्रिमंडल में इन्हे राजा की पदवी प्राप्त हुई है मूलांक 01 वाले के लिए साल 2025 कैसा रहेगा.
पारिवारिक जीवन
नया साल 2025 में मूलांक 01 वाले के लिए पारिवारिक जीवन में कई तरह से परेशानी बन सकता है, लेकिन आपके सूझ -बुझ के कारण परिवार को एकत्रित करने का प्रयास करेंगे, जिससे पारिवारिक रिश्ता मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे. साल के मध्य से आप परिवार के साथ यात्रा पर जाने का प्लान करेंगे. दोस्त भी आपको सहयोग करेगे आप बहुत ही खुशमिजाज तरह के व्यक्ति है, जिससे साल 2025 में रिश्तेदार के मांगलिक कार्य में आपको विशेष तौर पर आदर सत्कार मिलेगा. साथ ही रिश्तेदार के साथ पुराना विवाद बना हुआ था वह समाप्त होगा. छोटे -भाई बहन से अच्छा लाभ मिलेगा.
Saphala Ekadashi 2024: साल की आखिरी एकादशी 25 या 26 दिसंबर को, जानें सही तारीख और समय
व्यापार तथा नौकरी
मूलांक 01 वाले के लिए साल 2025 व्यापार ठीक चलेगा. आप अपने व्यापार में अच्छा विस्तार करेंगे. आप साझे में व्यापार कर रहे है उसमे अच्छा लाभ मिलेगा. व्यापार में आप निवेश करे लाभ होगा मई के बाद व्यापार खूब उन्नति होगा. साथ ही आपको कई तरह से चुनौती का सामना करना भी पड़ेगा, नौकरी करने वाले के लिए साल के मध्य तक कार्य क्षेत्र बहुत ही उत्तम रहेगा. किसी प्रभावशील व्यक्ति का सहयोग मिलेगा, जिसे आप नौकरी में उन्नति करेगे नया साल 2025 में नए-नए परियोजना पर कार्य करने को मिलेगा उसमे आप सफल रहेंगे. आधिकारी का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे आप आपने आप को अच्छा साबित कर सकते है.
शिक्षा तथा करियर
शिक्षा के क्षेत्र में आप साल 2025 में मूलांक 01 वाले के लिए शिक्षा के उन्नति करेंगे प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है. आप सफल रहेंगे जो लोग उच्च शिक्षा की पढाई कर रहे है. आप अपना आत्मविश्वास बनाकर रखे निरंतर आगे बढ़ेंगे. साल 2025 आपके लिए उत्तम रहेगा जो लोग रिसर्च के क्षेत्र में पढाई कर रहे हैं. शिक्षा के क्षेत्र में आप अच्छा उन्नति करेगे आपके अन्दर साहस तथा उर्जा भरपूर बनेगी. करियर में साल 2025 कई तरह से खुशियां प्रदान करने वाला है. आप करियर में स्वतंत्र होकर कार्य करेंगे. किसी प्रभावशील व्यक्ति के कारण करियर में खूब उन्नति होगी. जो लोग नए नौकरी की खोज में है उनको सफलता मिलेगा.
आर्थिक स्थति तथा वित्त
साल 2025 में मूलांक 01 वाले के लिए आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी. इस समय आप धन को लेकर जोखिम लेने की जरुरत नहीं है आपका आय ठीक रहेगा, जिसे आपका आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. लेकिन आप प्रयास करें और आपकी आर्थिक स्थति में सुधार देखने को मिलेगी. मई के बाद आर्थिक स्थति डांवाडोल हो सकती है. साल के मध्य के बाद धन का प्रबंध होगा, पुराना बकाया पैसा है. आप उस राशि का भुक्तान करेंगे आप स्वतंत्र रहेंगे.
प्रेम जीवन
साल 2025 में मूलांक 01 वाले के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस साल आप बहुत आकर्षित होंगे प्रेम सम्बन्ध में आपका आत्मविश्वास खूब बनेगा, प्रेम सम्बन्ध मजबूत बनेगा आप प्रेमी के साथ गहरा सम्बन्ध रखेंगे, लेकिन आपको ध्यान रखना पड़ेगा. आपकी प्रेमिका आप से क्या चाहती है. बेवजह के परेशानी नहीं झेले, जो लोग नए प्रेम सम्बन्ध की इंतजार कर आप सफल रहेंगे. जो लोग विवाहित है उनका साल के शुरू में दाम्पत्य जीवन मे तनाव रहेगा, मार्च के बाद आप पत्नी के साथ यात्रा पर जायेंगे. फिर से दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी.
लकी नंबर: 01
लकी कलर: लाल
शुभ दिन: रविवार
उपाय
प्रत्येक सोमवार को भगवन शंकर का पूजन करें.
भगवान विष्णु का पूजन करे ,चनादाल दान करें.
रत्न
माणिक रत्न धारण करें.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










