Horoscope 2025 Mulank 2 Prediction: नए साल में मूलांक 2 वाले को आर्थिक स्थिती होगी मजबूत
Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Dec 2024 1:10 PM
Horoscope 2025 Mulank 2 Prediction
Horoscope 2025 Mulank 2 Prediction: सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति का उत्सव मनाया जाता है. इस अवसर पर गंगा सागर में स्नान करने का विशेष महत्व है. यहां स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है.
Horoscope 2025 Mulank 2 Prediction: अंक गणित के अनुसार जिस व्याक्ति का जन्म 02,11,20, 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 02 होता है. मूलांक 02 के स्वामी चंद्रमा होते है. आइये जानते है मूलांक 02 वाले के लिए नया साल 2025 कैसा रहेगा.
चंद्रमा कर्क राशि के स्वामी होता है इन्हे ग्रहों की मंत्रिमंडल में ग्रहों की रानी का स्थान दिया गया है. चंद्रमा शीतल एवं शांत स्वभाव के ग्रह है. इसी के कारण मूलांक 02 वाले व्याक्ति बहुत ही शांत ही रहते है. चंद्रमा वृष राशि में उच्च के होते है तथा वृश्चिक राशि में नीच के होते है. यह सबसे तेज चलने वाले ग्रह है. मूलांक 02 वाले व्याक्ति को प्रेम प्रसंग में ज्यादा समय व्यतीत होता है. ऐसे लोग विश्वासी होते है तथा शांत स्वभाव के होते है.
Mulank 1 Prediction 2025: नए साल में मूलांक 01 को मिलेगी पद प्रतिष्ठा, धन का होगा लाभ
Numerology: मूलांक 2 वालों के पास कभी भी नहीं होती पैसे की कमी
पारिवारिक जीवन
मूलांक 02 वाले के लिए साल 2025 में मिलाजुला रहेगा. साल के मध्य तक पारिवारिक रिश्ते में थोड़ी अनबन की स्थति बनेगी लेकिन आपके प्रयास से परिवारिक जीवन सफल तथा मजबूत बनाने में सहायक होंगे. साल के शुरूआत में भाई बहन में किसी बात को लेकर नाराजगी रहेगी, लेकिन वह बाद में सहयोग करेंगे. मार्च के बाद अपने आप को नियंत्रित में रखें. परिवार के सदस्यो के साथ बात चीत करते समय सावधानी रखें. परिवारिक रिश्ता मजबूत रहेगा. माता -पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा. मई के बाद पारिवारिक जीवन में थोडा बदलाव होगा. कई तरह से सकारात्मक कार्य होंगे संतान का उन्नति होगा.
व्यापार तथा नौकरी
मूलांक 02 वाले के लिए साल 2025 में व्यापार में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा. साल के आरंभ में व्यापार में खूब मेहनत करना पड़ेगा. साथ ही व्यापार में अच्छी तरह से कूटनीति करना पड़ेगा, तब आप सफल व्यापारी हो सकते है. ग्राहक के साथ बातचीत करते समय सावधानी रखें. मई के बाद व्यापार में अच्छा लाभ होगा. व्यापार को लेकर चर्चा चलकर बंद हो गया था, वह कार्य पूरा होगा मूलांक 02 वाले के लिए साल 2025 नौकरी में सावधानी के साथ कार्य करना पड़ेगा. थोड़ी लापरवाही ज्यादा नुकसान कर देगा. आपको टीम वर्क कार्य करना पड़ेगा. कार्य स्थल पर सहकर्मी के साथ विवाद हो सकता है. अपने अधिकारी के साथ सम्बन्ध अनुकूल रखें.
शिक्षा तथा करियर
मूलांक 02 वाले छात्रों के लिए नया साल 2025 मिलाजुला रहेगा. विधार्थियों को अपने पढाई पर विशेष तौर पर ध्यान देना पड़ेगा. आप उच्च शिक्षा की पढाई कर रहे है, आप सफल रहेंगे, लेकिन आपको स्वतंत्र होकर पढाई पर ध्यान देना पड़ेगा. कला, विज्ञान, मनोविज्ञान तथा शिक्षण की पढाई कर रहे है, तो आप आप उन्नति करेंगे. प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है आप मेहनत करें. आपका प्रदर्शन अनुकूल रहेगा. वर्ष के मध्य से आप शिक्षा के क्षेत्र में आत्मविश्वास बनाकर रखना पड़ेगा. टेक्नीकल की पढाई कर रहे छात्र को अपने पढाई पर विशेष ध्यान देना पड़ेगा. अपने आप को अनुशासन में रखें सकारात्मक परिणाम मिलेगा.
आर्थिक एवं वित्त
मूलांक 01 वाले का साल 2025 में आर्थिक स्थति के कठिन परिश्रम करना पड़ेगा. तभी आप आर्थिक रूप से सफल होंगे व्यापार में अचानक से लाभ होगा तथा भूमि भवन एवं कांट्रेक्ट से सम्बंधित कार्य कार्य है इनलोगो का आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. राजनितिक तथा कूटनीति के कारण साल 2025 में धन को लेकर आप अच्छी स्थति में देखे जा सकते है. साल 2025 में वित्त आपका ठीक रहेगा अपनी क्षमता के अनुसार कार्य करेंगे. पुरानी लेनदेन तथा बकाया पैसा है, वापस मिलेगा साथ ही निवेश के लिए कई अवसर प्राप्त होगा जिसे आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी.
प्रेम जीवन
मूलांक 02 वाले के लिए 2025 प्रेम सम्बन्ध अनुकूल रहेगा. इस समय अपने रिश्ते को संतुष्ट तथा आशाजनक बनाने का प्रयास करें. प्रेमी के अच्छा सहयोग मिलेगा. आप दोनों के प्रेम सम्बन्ध में अच्छी साझेदारी देखने को मिलेगी, प्रेमी के साथ यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा. जो लोग अविवाहित है किसी पार्टनर की इंतजार में है, तो कोई आपके करीब आ सकता है.दाम्पत्य जीवन में बहुत सारे खुशियां प्रदान होने वाला है. आप दोनों भावनात्मक विचार रखें. अपने आप को शालीनता बनाए रखें दोनों के जीवन प्रसन्न रहेगा.
लकी नंबर: 2
लकी कलर: सफेद
शुभ दिन: सोमवार ,गुरुवार
शुभ रत्न: मोती तथा पुखराज
उपाय
प्रत्येक शनिवार को भगवान शनि का पूजन करे सरसों तेल या तील के तेल का दीपक जलाएं.
भगवन शंकर का पूजन करे बेलपत्र चंदन से पर राम नाम लिखकर भगवन शिव को अर्पित करें.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










