Numerology 3 Horoscope 2025: नया साल मूलांक 03 वालों को व्यापार तथा करियर में देगा उन्नति

Published by : Shaurya Punj Updated At : 20 Dec 2024 9:28 AM

विज्ञापन

Numerology 3 Horoscope 2025

Numerology 3 Horoscope 2025: जिन जातकों का जन्म किसी भी वर्ष में 03, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, वे जन्मांक 03 के प्रभाव में रहेंगे. अंक 03 का स्वामी ग्रह बृहस्पति है. 3 मूलांक वाले व्यक्तियों के लिए यह समय सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला है, क्योंकि बृहस्पति को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. ज्योतिर्विद से जानकारी प्राप्त करें.

विज्ञापन

Numerology 3 Horoscope 2025: जिस व्यक्ति का जन्म महीने के 03 ,12,21 ,और 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 03 होता है. इनका जन्म स्वामी वृहस्पति होता है. यह धनु और मीन राशि के स्वामी होते है. भारतीय ज्योतिष के अनुसार वृहस्पति सभी ग्रहों के स्वामी है. यह आपके कार्य को ठीक से करने का रास्ता दिखाते है. वृहस्पति को धन का स्वामी कहा जाता है. ज्ञान,धर्म, कानून प्रिय ,तथा रचनात्मक कार्य में तथा धन संपत्ति का कारक माना जाता है. आइए जानते है नया साल 2025 में मूलांक 03 वाले के लिए कैसा रहने वाला है कैसा रहेगा. प्रेम संबन्ध, व्योपार,परिवारिक जीवन तथा वित्त, साथ में उपाय भी बताए है जो साल 2025 में हो रही समस्या को दूर कर सके.

पारिवारिक जीवन

मूलांक 3 वालों के लिए पारिवारिक जीवन में साल 2025 में अनुकूल रहेगा. परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा सभी सदस्य मिलजुलकर रहेंगे. सबका सहयोग मिलेगा. मित्र सहयोग करेंगे. पारिवारिक रिश्ता को आप मजबूत बनायेगे. परिवार के साथ यात्रा करने का अवसर मिलेगा. रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा, रिश्ते में पहले से विवाद बना हुआ है, वह अनुकूल रहेगा. साल 2025 में आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. साल के मध्य से आपको परिवार से दूर जाने का प्लान कर सकते है. समाज में नए नए लोग से मुलाकात होगा, जो आपके लिए अनुकूल रहेगा. लेकिन सामाजिक कार्य से ज्यादा दूर रहने का प्रयास करें.

Mulank 1 Prediction 2025: नए साल में मूलांक 01 को मिलेगी पद प्रतिष्ठा, धन का होगा लाभ

Horoscope 2025 Mulank 2 Prediction: नए साल में मूलांक 2 वाले को आर्थिक स्थिती होगी मजबूत

व्यापार तथा नौकरी

साल 2025 में मूलांक 03 के लिए अनुकूल रहेगा. व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा. नए व्यापार की प्लान किए है, उसमे आपको लाभ होगा.व्यापार में अनुकूल तथा बहुमुखी विकास होगा. जो लोग टेलीकम्युनिकेशन की बिजनेस से जुड़े हैं, उनको नए नए परियोजना पर कार्य करने को मिलेगा. मूलांक 03 वाले जो नौकरी कर रहे है, उनको लाभ होगा. कार्य स्थल पर आपका प्रशंसा होगा. सहकर्मी आपको कार्य क्षेत्र में सहयोग नहीं करेंगे. अपने कार्य क्षेत्र को मजबूत करने का प्रयास करें. अगर नौकरी की प्लान किए है आपको सफलता मिलेगा.

Handkerchief According to Numerology: मूलांक के आधार पर चुने अपने रुमाल का रंग, बदल जाएगी किस्मत

शिक्षा तथा करियर

मूलांक 03 वाले विधार्थियों जीवन में हमेशा सिखने का प्रयास करते रहते है, इसलिए साल 2025 शिक्षा के मामले अनुकूल रहेगा. प्रतियोगिता परीक्षा की तयारी कर रहे है उनको सफलता मिलेगा. जो लोग कालेज में पढाई करने वाले के लिए उत्तम रहेगा. कालेज में पढाई करने वाले के लिए उत्तम रहेगा. आप अपने पढाई के क्षेत्र में अनुकूल रहना पड़ेगा. माह के मध्य से आपको कुछ परियोजना पर कार्य करने को मिलेगा. आप अपने आप को नियंत्रित रखे तभी आप सफल हो सकते है. उच्च शिक्षा जैसे सिविल सर्विसेज तथा एमबीए की पढाई कर रहे है. अच्छा लाभ मिलेगा. करियर में आप बड़ी उत्सुक रहेंगे. कार्य क्षेत्र में आपका ध्यान रहेगा. आपके लिए साल 2025 करियर में उन्नति करेगा. अधिकारी के साथ अनबन बना हुआ था रिश्ते में सुधार दिखाई देगा.

आर्थिक एवं वित्त

मूलांक 03 वाले के लिए साल 2025 आर्थिक मामले अनुकूल बनाकर रखेंगे. बीच बीच में खर्च आपके बजट को बिगड़ सकता है, इसलिए खर्च करने से पहले ध्यान देना जरुरी है. आय कैसे ठीक हो, आपको यह ध्यान देना पड़ेगा. धन का लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थति ठीक रहेगी. इस साल शेयर मार्किट तथा बैकिंग क्षेत्र में निवेश किए है, आपको अच्छा लाभ होगा. आर्थिक स्थति ठीक होने से बैक से लिया गया, कर्ज आप चुकाएंगे, जिससे आपका वित्त में सुधार होगा.

प्रेम जीवन

प्रेम सम्बन्ध में मूलांक 03 वाले साल 2025 में बड़ी सहजता के साथ तथा सहनशीलता के साथ प्रेम सम्बन्ध को निर्वाह करेंगे. आपके प्रति आकर्षण शक्ति मजबूत होगा, जिससे पार्टनर आपके बात को पूर्ण विश्वास के साथ आपको सहयोग करेंगे. आप इस समय अत्यधिक रोमांटिक स्वभाव में दिखाई देंगे. माह के मध्य से आप दोनों के रिश्ते में परेशानी बन सकती है. दोनों तनाव में रहेगा. लेकिन आप दोनों का विश्वास पुनः एक दुसरे को जुड़ने का प्रयास करेंगे .जो लोग नए प्रेम सम्बन्ध को लेकर इंतजार कर रहे है उनको प्रसंता होगी वह अपना प्रेम और रोमांस खुलकर इजहार करेंगे.वैवाहिक जीवन में विवाद बना हुआ था वह दूर होगा आप दोनों बैठकर बात करें आप का समस्या दूर होगा .

शुभ अंक: 03 और 09
शुभ कलर: पीला
शुभ दिन: गुरुवार ,मंगलवार
शुभ रत्न: पुखराज

उपाय

सिद्धि कुंजिका का पाठ करें
प्रत्येक दिन गाय को हरा पालक खिलाएं.
भगवान विष्णु का पूजन करें पिला सरसों का दान करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola