Handkerchief According to Numerology: मूलांक के आधार पर चुने अपने रुमाल का रंग, बदल जाएगी किस्मत
Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Nov 2023 5:06 PM
Handkerchief according to Numerology: मूलांक जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर निकाला जाता है. अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक के आधार पर व्यक्ति को कुछ शुभ रंग भी धारण करने चाहिए. इन रंगों को धारण करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं और उसका भाग्य चमकता है.
Handkerchief according to Numerology: जन्मतिथि के आधार पर निकला मूलांक व्यक्ति के बारे में कई तरह की बातें बताता है. इस मूलांक के जरिए व्यक्ति का व्यक्तित्व, स्वभाव और भविष्य का आभास लगाया जा सकता है. मूलांक जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर निकाला जाता है. अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक के आधार पर व्यक्ति को कुछ शुभ रंग भी धारण करने चाहिए. इन रंगों को धारण करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं और उसका भाग्य चमकता है.
मूलांक 1
मूलांक 1 का संबंध सूर्य ग्रह से होता है. सूर्य को ऊर्जा, आत्मविश्वास और आत्मसम्मान का प्रतीक माना जाता है. मूलांक 1 वाले लोगों को अपने पास पीला, सुनहरा या सफेद रंग का रुमाल धारण करना चाहिए. इन रंगों से व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और उसे आत्मविश्वास मिलता है.
मूलांक 2
मूलांक 2 का संबंध चंद्र ग्रह से होता है. चंद्र को भावनाओं, संवेदनाओं और मानसिकता का प्रतीक माना जाता है. मूलांक 2 वाले लोगों को अपने पास सफेद, क्रीम या सी ग्रीन रंग का रुमाल धारण करना चाहिए. इन रंगों से व्यक्ति में शांति और स्थिरता आती है.
मूलांक 3
मूलांक 3 का संबंध गुरु ग्रह से होता है. गुरु को ज्ञान, बुद्धिमत्ता और भाग्य का प्रतीक माना जाता है. मूलांक 3 वाले लोगों को अपने पास केसरिया, नारंगी, लाल, पीला, सुनहरा और जामुनी रंग का रुमाल धारण करना चाहिए. इन रंगों से व्यक्ति में ज्ञान, बुद्धिमत्ता और भाग्य बढ़ता है.
मूलांक 4
मूलांक 4 का संबंध राहु ग्रह से होता है. राहु को भ्रम, अनिश्चितता और जोखिम का प्रतीक माना जाता है. मूलांक 4 वाले लोगों को अपने पास नीला या ग्रे रंग का रुमाल धारण करना चाहिए. इन रंगों से व्यक्ति का मन शांत रहता है और वह जोखिम लेने से बचता है.
मूलांक 5
मूलांक 5 का संबंध बुध ग्रह से होता है. बुध को बुद्धिमत्ता, संचार और व्यापार का प्रतीक माना जाता है. मूलांक 5 वाले लोगों को अपने पास सफेद रंग के साथ सारे हल्के रंग के शेड्स धारण करना चाहिए. इन रंगों से व्यक्ति की बुद्धिमत्ता बढ़ती है और उसे व्यापार में सफलता मिलती है.
मूलांक 6
मूलांक 6 का संबंध शुक्र ग्रह से होता है. शुक्र को प्रेम, सौंदर्य और सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. मूलांक 6 वाले लोगों को अपने पास नीला रंग धारण करना चाहिए. यह नील के किसी भी शेड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इन रंगों से व्यक्ति में प्रेम, सौंदर्य और सुख समृद्धि आती है.
मूलांक 7
मूलांक 7 का संबंध केतु ग्रह से होता है. केतु को रहस्य, ज्ञान और अंतर्दृष्टि का प्रतीक माना जाता है. मूलांक 7 वाले लोगों को अपने पास सफेद, क्रीम और सी ग्रीन रंग का रुमाल धारण करना चाहिए. इन रंगों से व्यक्ति की अंतर्दृष्टि बढ़ती है और उसे रहस्यों का पता चलता है.
मूलांक 8
मूलांक 8 का संबंध शनि ग्रह से होता है. शनि को समय, कर्म और संयम का प्रतीक माना जाता है. मूलांक 8 वाले लोगों को अपने पास नेवी ब्लू रंग का रुमाल धारण करना चाहिए. यह किसी भी डार्क रंग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इन रंगों से व्यक्ति का भाग्य चमकता है.
मूलांक 9
मूलांक 9 का संबंध मंगल ग्रह से होता है. मंगल को साहस, पराक्रम और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. मूलांक 9 वाले लोगों को अपने पास लाल या उसी रंग के शेड के रुमाल धारण करना चाहिए. इन रंगों से व्यक्ति में साहस, पराक्रम और ऊर्जा बढ़ती है.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










