Budhaditya Yog 2023: सूर्य और बुध के मिलन से बन रहा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों के लिए होगा बेहद शुभ
Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Nov 2023 4:46 PM
Budhaditya Yog 2023: 17 नवंबर को सूर्य देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और बुध पहले से ही इस राशि में विराजमान हैं. दोनों ग्रहों के एक ही राशि में होने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा, जो कि इन 5 राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी होने वाला है.
Budhaditya Yog 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह अपने निश्चित समय पर स्थान गोचर करता है. 17 नवंबर को सूर्य देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और बुध पहले से ही इस राशि में विराजमान हैं. दोनों ग्रहों के एक ही राशि में होने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा, जो कि इन 5 राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी होने वाला है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए सूर्य का गोचर शुभ फलदायी रहने वाला है. ये गोचर इस राशि के छठे भाव में होने जा रहा है. इस राशि वालों के लिए ये अवधि बहुत ही लाभकारी साबित होगी. इस समय विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे. साथ ही, परिणाम आपके पक्ष में आता दिखा रहा है. इतना ही नहीं, आप इस समय शत्रुओं पर हावी रहेंगे. अगर इस दौरान कोई सरकारी फैसला आता है, तो वह पूरी तरह आपके पक्ष में रहने वाला है.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का ये गोचर कई मायनों में अनुकूल रहने वाला है. वैवाहिक जातकों के लिए ये अवधि बहुत ही शुभ फलदायी रहेगी. जो वैवाहिक लोग परिवार को आगे बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें इस दौरान कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. इतना ही नहीं, इस दौरान आपके रिश्ते भी मजबूत होंगे. ये राशि वाले लोग मेडिकल और पोलिटिकल साइंस में पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने की संभावना है.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर बहुत ही शुभ रहने वाला है. ये गोचर सिंह राशि के चौथे भाव में होने जा रहा है. ऐसे में अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाह रहे हैं, तो आपको सफलता मिलेगी. इस समय भौतिक सुख और खुशियों की प्राप्ति होगी. मन प्रसन्न रहेगा. इतना ही नहीं, इस समय धन लाभ भी होगा. कामकाज को लेकर जो योजना बना रहे हैं उसमें सफलता मिलेगी.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए ये समय अनुकूल रहने वाला है. इस समय आपके अंदर एक अलग आत्मविश्वास देखने को मिलेगा. मीडिया, लेखक या सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह अवधि विशेष फलदायी है. वहीं, जो लोग बिजनेस और किसी एमएनसी में काम कर रहे हैं. उन्हें लाभ मिलेगा. प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए ये गोचर रोजगार की दिशा में बहुत ही अनुकूल साबित होने वाला है. इस अवधि में धनु राशि के लोगों को विदेश यात्रा के योग बनते नजर आ रहे हैं. इस समय आपके लाइफस्टाइल में भी बदलाव देखने को मिलेंगे. इस अवधि में जो भी यात्रा करेंगे उसमें लाभ होगा. इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए ये अवधि उत्तम फलदायी रहने वाली है.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










