मई 2025 आरंभ, इस माह मनाए जाएंगे बुद्ध पूर्णिमा और शनि जयंती जैसे ये व्रत त्योहार

Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 May 2025 6:28 AM

विज्ञापन

May 2025 Vrat Tyohar List

May 2025 Vrat Tyohar List: मई 2025 में वट सावित्री व्रत, शनि जयंती, नृसिंह जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, गंगा सप्तमी, सीता नवमी, भानु सप्तमी, परशुराम द्वादशी, मोहिनी एकादशी, अपरा एकादशी, हनुमान जयंती और ज्येष्ठ अमावस्या जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे. आइए जानते हैं मई 2025 में आने वाले व्रत और त्योहारों की संपूर्ण तिथियां...

विज्ञापन

May 2025 Vrat Tyohar List: साल 2025 का मई महीना आद गुरुवार से प्रारंभ हो चुका है. इस महीने की शुरुआत मृगशिरा नक्षत्र में होगी और पंचांग के अनुसार यह चतुर्थी तिथि से आरंभ हो रहा है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार मई में कुछ दिन वैशाख और ज्येष्ठ मास के भी होंगे. मई में कई ग्रहों का गोचर और व्रत त्योहार आने वाले हैं. यह महीना 31 मई को शनिवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के साथ समाप्त होगा. आइए जानते हैं मई में एकादशी, पूर्णिमा, अमावस्या सहित कौन-कौन से व्रत त्योहार आने वाले हैं.

मई 2025 के व्रत-त्‍योहार की लिस्ट

तिथिव्रत त्योहार
1 मई 2025विनायकी चतुर्थी व्रत
2 मई 2025शंकराचार्य जयंती, संत सूरदास जयंती, रामानुजन जयंती, स्कंद षष्ठी
3 मई 2025गंगा सप्तमी
4 मई 2025भानु सप्तमी
5 मई 2025सीता नवमी, मासिक दुर्गाष्टमी, बगलामुखी जयंती
7 मई 2025रवींद्रनाथ टैगोर जयंती
8 मई 2025मोहिनी एकादशी व्रत, परशुराम द्वादशी
9 मई 2025प्रदोष व्रत
11 मई 2025नृसिंह जयंती, छिन्नमस्ता जयंती
12 मई 2025वैशाख पूर्णिमा, कूर्म जयंती, बुद्ध जयंती
13 मई 2025ज्येष्ठ माह आरंभ, नारद जयंती
15 मई 2025वृषभ संक्रांति
16 मई 2025गणेश चतुर्थी व्रत, एकदंत संकष्टी चतुर्थी
20 मई 2025कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
23 मई 2025अपरा एकादशी व्रत
24 मई 2025प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी
25 मई 2025मासिक शिवरात्रि, शिव चतुर्दशी व्रत
26 मई 2025वट सावित्री व्रत, दर्श अमावस्या
27 मई 2025स्नान-दान अमावस, ज्येष्ठ अमावस्या, शनि जयंती
29 मई 2025रंभा तीज व्रत
30 मई 2025विनायक चतुर्थी व्रत
मई माह के व्रत त्योहारों कि लिस्ट

May 2025 का मेष से लेकर मीन राशि का मासिक राशिफल यहां देखें

मई 2025 ग्रह गोचर

तिथि ग्रह गोचर
6 मई 2025 बुध का मेष राशि में गोचर
14 मई 2025 गुरु बृहस्पति का मिथुन राशि में गोचर
14 मई 2025 सूर्य का वृषभ राशि में गोचर
18 मई 2025 केतु सिंह राशि में गोचर, बुध मेष राशि में अस्त
18 मई 2025 राहु कुंभ राशि में गोचर
23 मई 2025 बुध ग्रह वृषभ राशि में गोचर
31 मई 2025 शुक्र ग्रह का मेष राशि में गोचर
मई 2025 के ग्रह गोचरों की सूची
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola