ePaper

Mauni Amavasya Upay 2025: मौनी अमावस्या के दिन करें तिल से जुड़े ये उपाय,पितरों की बरसेगी कृपा?

Updated at : 27 Jan 2025 3:45 PM (IST)
विज्ञापन
mauni amavasya upay 2025

mauni amavasya upay 2025

Mauni Amavasya upay 2025:मौनी अमावस्या के दिन तिल दान करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है, और बैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है. काले तिल का दान शनि दोष, पितृ दोष और आर्थिक तंगी दूर करता है.इस दिन पवित्र नदी में स्नान और तांबे के लोटे से शिव अभिषेक करना चाहिए.

विज्ञापन

Mauni Amavasya upay 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ का महीना 11वां होता है. इस माह में पड़ने वाले व्रत और पर्व का विशेष महत्व माना जाताहै.इनमें मौनी अमावस्या भी शामिल है.वैदिक शास्त्रों के अनुसार, मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर पवित्र नदी में स्नान एवं दान करने से व्यक्ति को सभी पाप से छुटकारा मिलता है.साथ ही पितृ देव प्रसन्न होते हैं और अभय वरदान देते हैं.ज्योतिष शास्त्र में मौनी अमावस्या के दिन किए जाने वाले तिल के उपाय के बारे में माना गया है, कि मौनी अमावस्या के दिन तिल से जुड़े उपाय करने से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और साथ ही मृत्यु के बाद बैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है.इस बार मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा.

मौनी अमावस्या 2025 दान पुण्य शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, मौनी अमावस्या की तिथि की शुरुआत 28 जनवरी को रात 07 बजकर 35 मिनट पर होगी. वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 29 जनवरी को शाम को 06 बजकर 05 मिनट पर होगा.ऐसे में मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जाएगी.

व्रत उपाय से जुड़े ट्रेडिंग खबरें को यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें:मौनी अमावस्या पर क्यों रहते हैं मौन, यहां से जानें

जाने तिल दान के उपाय

  • मौनी अमावस्या के दिन जगत के पालनहार भगवान श्री हरि की विधिपूर्वक उपासना करें, इसके बाद श्रद्धा अनुसार गरीब लोगों में या फिर मंदिर में काले तिल का दान अवश्य करें. साथ ही ऐसी धार्मिक मान्यता है कि तिल का दान करने से व्यक्ति को मृत्यु के बाद बैकुंठ में सुख की प्राप्ति होती है.
  • आप पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करने के बाद एक तांबे के लोटे में जल और काले तिल ड़ालकर महादेव का सच्चे मन से अभिषेक अवश्य करें, साथ ही जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करना चाहिए है, इस उपाय को करने से शिव जी की कृपा मिलती है.साथ ही पितृ दोष की समस्या से मुक्ति मिलती है.
  • अगर आप कुंडली में शनि दोष की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो मौनी अमावस्या के दिन लोगों में काले तिल का दान करें और ऐसा माना जाता है कि काले तिल का दान कुंडली में अशुभ प्रभाव की समस्याओं से दूर करता हैं.
  • मौनी अमावस्या के दिन काले तिल का दान गरीबों या जरूरतमंद में अवश्य करें इससे आपकी आर्थिक और तंगी जैसी समस्याएं से छुटकारा मिलता है.
  • अगर आप पितर दोष या पितरों के मोक्ष प्राप्ति के लिए पिंड दान करना चाहते है तो का काले तिल के बने लड्डू का दान किसी पवित्र नदियों मे अवश्य करना चाहिए.

यह भी पढ़ें:मौनी अमावस्या पर महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान, जानें इसका महत्व

विज्ञापन
Gitanjali Mishra

लेखक के बारे में

By Gitanjali Mishra

Gitanjali Mishra is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola