Margashirsha Amavasya 2024: इस दिन मनाई जाएगी मार्गशीर्ष अमावस्या,  जानें डेट, मुहूर्त व पूजा-विधि

Published by : Shaurya Punj Updated At : 24 Nov 2024 7:15 AM

विज्ञापन

Margashirsha Amavasya 2024

Margashirsha Amavasya 2024: हिंदू धर्म के अनुयायियों के लिए वर्ष में आने वाली हर अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है. इस दिन पूजा और व्रत करने से साधक को विशेष लाभ प्राप्त होता है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, वर्तमान में भगवान कृष्ण को समर्पित मार्गशीर्ष माह चल रहा है, जिसमें दिसंबर महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है. इसी दिन मार्गशीर्ष अमावस्या का व्रत आयोजित किया जाएगा.

विज्ञापन

Margashirsha Amavasya 2024:  हिन्दू धर्म में मार्गशीर्ष अमावस्या का विशेष महत्व है. इस वर्ष दिसंबर में आने वाली अमावस्या को मार्गशीर्ष अमावस्या के रूप में जाना जाएगा. इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. इस दिन किए गए पूजा-पाठ और व्रत को अत्यंत फलदायी माना जाता है. अमावस्या के अवसर पर हम मार्गशीर्ष अमावस्या के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, उपाय और इसके महत्व के बारे में जानेंगे.

मार्गशीर्ष अमावस्या 2024 की तिथि

मार्गशीर्ष अमावस्या 1 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी. पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, इस अमावस्या के उपवास से न केवल पितृगण की तृप्ति होती है, बल्कि ब्रह्मा, इंद्र, रुद्र, अश्विनीकुमार, सूर्य, अग्नि, और सभी जीव-जंतुओं की भी संतुष्टि होती है.

Weekly Rashifal 24 November to 30 November 2024: तुला राशि वालों के लिए लापरवाही हानिकारक हो सकती है, यहां देखें साप्ताहिक राशिफल

Surya Grahan 2025: अगले साल लगेंगे दो सूर्यग्रहण, जानें क्या भारत में आएगा नजर

Surya Grahan 2025: अगले वर्ष कब लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण, यहां जानें सही तिथि

मार्गशीर्ष अमावस्या 2024 का मुहूर्त

मार्गशीर्ष माह की अमावस्या 30 नवंबर 2024 को प्रातः 10 बजकर 29 मिनट पर प्रारंभ होगी और 1 दिसंबर 2024 को प्रातः 11 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगी.

मार्गशीर्ष अमावस्या पूजा की विधि

स्नान करने के बाद मंदिर की सफाई करें.
सबसे पहले गणेश जी को प्रणाम करें.
विष्णु जी का पंचामृत और गंगाजल से अभिषेक करें.
इसके बाद प्रभु को पीला चंदन और पीले फूल अर्पित करें.
मंदिर में घी का दीप जलाएं.
श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें.
पूरी श्रद्धा के साथ विष्णु जी की आरती करें.
तुलसी दल के साथ भोग अर्पित करें.

मार्गशीर्ष अमावस्या पर पितृ दोष से छुटकारा

अमावस्या के दिन अपने पूर्वजों की स्मृति में पीपल के वृक्ष पर कुछ गंगाजल, काले तिल, चीनी, चावल, जल और पुष्प अर्पित करें. ‘ॐ पितृभ्य: नम:’ मंत्र का जाप करें. इस दिन पितृसूक्त और पितृस्तोत्र का पाठ करना शुभ परिणाम देता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola