Mangal Guru Yuti 2024: वृष राशि में होगी मंगल और गुरु की युति, इन राशियों के जातकों को मिलेगा करियर में लाभ

Published by : Shaurya Punj Updated At : 02 Jul 2024 10:04 PM

विज्ञापन

Mangal Guru Yuti 2024

Mangal Guru Yuti 2024: गुरु बृहस्पति ने 12 साल बाद वृष राशि में संचरण कर रहे हैं और वहीं ग्रहों के सेनापति जुलाई की शुरुआत में मेष राशि से निकलकर वृष राशि में भ्रमण करेंगे. ऐसे में वृष राशि में मंगल और गुरु ग्रह की युति बनेगा.

विज्ञापन

Mangal Guru Yuti 2024: भूमि भवन के स्वामी मंगल अपना राशि परिवर्तन कर रहे है मंगल अब तक मेष राशि में गोचर कर रहे थे लेकिन 12 जुलाई 2024 को मंगल शुक्र की राशि वृष में गोचर करेगे वृष राशि में देवगुरु वृहस्पति पहले से विराजमान है जिसे वृष राशि में मंगल और गुरु की युति बनेगा मंगल भूमि -भवन के स्वामी है यह द्वितीय श्रेणी का पाप ग्रह है यह हमेशा विजय होना पसंद करते है. इनका मूल सिद्धांत होता है किसी काम को कैसे पूरा करे व्यक्ति के जीवन के सभी सुख साधनों को पूरा करते है.

मंगल जातक को क्रोधी बनाता है .मंगल मकर राशि और मीन राशि में ज्यादा शुभ होते है मंगल अग्नितत्व ग्रह है इसलिए इनको ग्रहों का सेनापति कहा जाता है यह दो राशि का स्वामी है मेष और वृश्चिक.इन्हे क्रोधी सव्भाव वाला ग्रह की संज्ञा मिली है.वही गुरु के कारण जीवन में वयोक्ति तरक्की करता है कुंडली में गुरु अनुकूल हो सभी कार्य ठीक तरह से पूर्ण होता है.गुरु के मित्र मंगल है दोनों एक साथ वृष राशि में रहेंगे जिसे कुछ राशियों के लिए जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा वही मंगल और गुरु के एक साथ रहने से कुछ राशियों को सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा .

Yogini Ekadashi 2024 का व्रत आज, मिलती है पापों से मुक्ति और आरोग्य जीवन 

आइए जानते है मंगल के वृष राशि में गोचर से किन राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है

मेष राशि

मेष राशि वाले को मंगल और गुरु की युति से बहुत लाभकारी रहने वाला है यह युति आपके धन और वाणी तथा कुटुम्ब सुख की भाव में बन रहा है जिसे आपको रुका हुआ धन का लाभ मिलेगा.परिवार तथा समाज में मान सम्मान खूब मिलेगा.नौकरी करने वाले को अधिकारी के साथ तालमेल बनेगा.करियर में आप खूब उन्नति करेंगे.

सिंह राशि
सिंह राशि वाले को गुरु और मंगल की युति बहुत ही उपयोगी रहनेवाला है आपके दशम भाव में गुरु और मंगल की युति बन रहा है जिसे कार्य क्षेत्र मजबूत मिलेगा नौकरी करने वाले को लाभ मिलेगा.प्रमोशन के साथ में वेतन का वृद्धि हो सकता है.पारिवारिक सुख उत्तम मिलेगा.आपके कार्य में पिता का सहयोग मिलेगा.व्यापार में उन्नति होगा.प्रेम सम्बन्ध मजबूत बनेगा.वैवाहिक जीवन सुखमय बनेगा.

मकर राशि
मकर राशि वाले को गुरु और मंगल की यूटी बहुत है उत्तम रहने वाला है आपके पंचम भाव में मंगल के साथ गुरु विराजमान रहेगें. संतान की इच्छा रखने वाले को प्रसन्नता बनेगी संतान का उन्नति होगा,संतान के विवाह तथा करियर में रुकावट बन रही थी वह पूर्ण होगा ,भूमि भवन का लाभ मिलेगा नौकरी करने वाले उन्नति करेगे.प्रमोशन हो सकता है पारिवारिक सुख भरपूर मिलेगा.

कुम्भ राशि
कुम्भ राशि वाले को मंगल और गुरु का युति अनुकूल रहने वाला है यह युति आपके चौथे भाव में बन रहा है जिसे पारिवारिक सुख मिलेगा माता -पिता का सहयोग मिलेगा मकान का निर्माण हो सकता है .नए भूमि तथा भवन का खरीदारी हो सकता है दोनों ग्रह का दृष्टि दशम भाव पड़ेगा जिसे कार्य क्षेत्र में उन्नति करेगे .नौकरी करने वाले को लाभ मिलेगा व्यापारी के लिए उत्तम रहने वाला है जो लोग रियल स्टेट का व्योपार कर रहे है उनको विशेष लाभ मिलेगा.

जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola