Vastu Tips: घर में जमा खाली डिब्बे-बोतलें कहीं न बन जाएं परेशानी की वजह, जानें इन्हें कहां रखना है सही
घर में रखी खाली बोतलों और डिब्बों की सांकेतिक तस्वीर (एआई)
क्या आप भी घर में खाली डिब्बे और बोतलें संभालकर रखते हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए है. आइए ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि घर में खाली डिब्बे और बोतलें रखना शुभ है या अशुभ. साथ ही, अगर इन्हें घर में रखना हो, तो किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
Vastu Tips: अक्सर हम खरीदारी के साथ आए खाली डिब्बे, प्लास्टिक के कंटेनर और कांच की बोतलों को यह सोचकर संभालकर रख लेते हैं कि आगे कभी काम आएंगे. धीरे-धीरे ये सामान घर में ढेर की तरह जमा होने लगता है. वास्तु शास्त्र में घर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया गया है. माना जाता है कि जहां साफ-सफाई रहती है, वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. ऐसे में आइए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानते हैं कि घर में खाली डिब्बे और बोतलें रखना सही है या नहीं.

खाली बोतल रखना शुभ है या अशुभ?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी हर वस्तु का वातावरण पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में लंबे समय से इस्तेमाल न होने वाले खाली डिब्बे, बोतलें और अन्य सामान घर में जगह घेरते हैं और अव्यवस्था बढ़ाते हैं, जो शुभ नहीं माना जाता है. वास्तु में लंबे समय तक जमा कबाड़ को राहु और शनि से जोड़कर देखा जाता है. माना जाता है कि इससे घर में नकारात्मकता और तनाव बढ़ सकता है. इसलिए घर में बेकार सामान जमा करके रखने से बचना चाहिए. लेकिन अगर इन्हें भविष्य में इस्तेमाल करने के लिए रखना हो, तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें.
इन जगहों पर न रखें खाली डिब्बे और बोतल
उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण
उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण को वास्तु में महत्वपूर्ण माना जाता है. इस जगह पर बेकार डिब्बे, खाली बोतलें या कबाड़ जमा करके रखने से बचना चाहिए.
पूजा स्थान के आसपास
पूजा घर या उसके आसपास खाली डिब्बे, पुरानी बोतलें और दूसरे अनुपयोगी सामान नहीं रखना चाहिए. पूजा स्थान को हमेशा साफ और व्यवस्थित रखना चाहिए.
मुख्य दरवाजे के पास
घर के मुख्य दरवाजे के आसपास भी कबाड़ या खाली कंटेनर जमा करके रखने से बचें. इसे शुभ नहीं माना जाता है. प्रवेश द्वार को हमेशा साफ रखने की सलाह दी जाती है.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: पर्दे का रंग घर के माहौल पर डालता है असर, जानें किस कमरे में कौन सा रंग शुभ
खाली डिब्बे और बोतलें किस दिशा में रखें?
अगर आप खाली कंटेनर या बोतल को भविष्य में इस्तेमाल करने के लिए रखना चाहते हैं, तो इन्हें दक्षिण या पश्चिम दिशा में बने स्टोर एरिया में व्यवस्थित करके रख सकते हैं.
टूटे और खराब डिब्बे घर में न रखें
घर में कभी भी टूटे, चटके या खराब डिब्बे और बोतलें जमा करके नहीं रखनी चाहिए. अगर किसी वस्तु का इस्तेमाल नहीं हो रहा है या वह खराब हो चुकी है, तो उसे समय-समय पर घर से हटा देना बेहतर माना जाता है.
ये भी पढ़ें: छत पर पानी की टंकी यहां रखी तो बिगड़ सकता है घर का वास्तु, जानें सही दिशा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए