छत पर पानी की टंकी यहां रखी तो बिगड़ सकता है घर का वास्तु, जानें सही दिशा

Updated:
विज्ञापन

पानी की टंकी की सांकेतिक तस्वीर (एआई)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

क्या आप जानते हैं कि घर की छत पर पानी की टंकी की दिशा घर में सकारात्मकता और संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, टंकी की गलत दिशा नकारात्मक ऊर्जा और परेशानियां बढ़ा सकती है. जानें किन दिशाओं में टंकी रखना शुभ है और किन दिशाओं से बचना चाहिए.

विज्ञापन

Vastu Tips for Water Tank: छत पर पानी की टंकी रखना घर की जरूरत है, लेकिन इसे कहीं भी रख देना सही नहीं माना जाता. वास्तु शास्त्र में ओवरहेड वाटर टैंक की दिशा और जगह को लेकर कुछ खास नियम बताए गए हैं. मान्यता है कि सही दिशा में रखी गई टंकी से घर में सकारात्मकता और संतुलन बना रहता है, जबकि गलत दिशा में रखी टंकी घर में परेशानी और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती है. अगर आप भी घर की छत पर पानी की टंकी रखने जा रहे हैं या पहले से लगी टंकी की दिशा बदलने के बारे में सोच रहे हैं, ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जान लें कि वास्तु के अनुसार इसे किस दिशा में रखना सही माना जाता है.

विज्ञापन

पानी की टंकी की दिशा

AI Image
AI Image

छत पर पानी की टंकी की सही दिशा

  • दक्षिण-पश्चिम दिशा: वास्तु में दक्षिण-पश्चिम दिशा को भारी और स्थिर माना जाता है. पानी से भरी टंकी भी काफी भारी होती है, इसलिए इसे इस दिशा में रखने की सलाह दी जाती है. वास्तु के अनुसार, इससे घर का संतुलन और स्थिरता बनी रहती है.
  • पश्चिम दिशा: पश्चिम दिशा को भी ओवरहेड पानी की टंकी के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है. पश्चिम दिशा को जल के देवता वरुण की दिशा माना जाता है. इसलिए दक्षिण-पश्चिम दिशा उपलब्ध न होने पर पश्चिम में टंकी रखने की सलाह दी जाती है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: वास्तु अनुसार बेडरूम में लाल रंग का प्रयोग करना होता है अशुभ, जानें किस रंग का इस्तेमाल करें

किस दिशा में पानी की टंकी नहीं रखनी चाहिए?

  • उत्तर-पूर्व दिशा: वास्तु में ईशान कोण को शुभ और जल तत्व से जुड़ा माना जाता है. जमीन के नीचे पानी का स्रोत इस दिशा में रखना अच्छा माना जाता है. लेकिन छत पर पानी की भारी टंकी रखने से बचने की सलाह दी जाती है.
  • दक्षिण-पूर्व दिशा: आग्नेय कोण को अग्नि तत्व की दिशा माना जाता है, जबकि पानी को जल तत्व से जोड़ा जाता है. वास्तु मान्यता के अनुसार, इस दिशा में पानी की टंकी रखने से जल और अग्नि तत्व का संतुलन बिगड़ सकता है. इसलिए पानी की टंकी इस दिशा में रखने से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: पर्दे का रंग घर के माहौल पर डालता है असर, जानें किस कमरे में कौन सा रंग शुभ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola