Makar Sankranti 2022 Shubh Muhurat: मकर संक्रांति के दिन कब होगा पुण्य काल, जानें यहां
Makar Sankranti 2022 Shubh Muhurat: मकर संक्रांति का त्योहार इस साल आज यानी 14 और 15 जनवरी को मनाया जा रहा है. स्थान आधारित पंचांग और पुण्यकाल के कारण पर्व ऐसी स्थिति बनी है. यहां जानें मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और दान के सही समय के बारे में पूरी जानकारी
15 जनवरी को भी मनाई जाएगी मकर संक्रांति
इस वर्ष पंचांग भेद की वजह से मकर संक्रांति का त्योहार दो दिन यानी 14 और 15 जनवरी को मनाया जा रहा है. दरअसल स्थान के आधार पर पंचांग की गणना और पुण्यकाल की वजह से इस बार पंचांग की तिथि को लेकर मतभेद है.
मकर संक्रांति के दिन न करें ये कमा
कहते हैं कि मकर संक्रांति के दिन मदिरा पान, तामसिक पदार्थों का सेवन आदि से परहेज करना चाहिए.
इस दिन स्नान और दान से पूर्व भोजन नहीं ग्रहण करना चाहिए.
मकर संक्रांति के दिन घर के बाहर आए किसी भिखारी या जरूरतमंद व्यक्ति को खाली हाथ न लौटाएं. इस दिन दान अवश्य करें.
मकर संक्रांति पद तिल दान का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति से देवताओं का दिन प्रारंभ होता है क्योंकि इस दिन से सूर्य देव दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं. यह दिन शुभ कार्यों के लिए अच्छा होता है. मकर संक्रांति के दिन स्नान के बाद भगवान सूर्य को काले तिल मिला जल अर्पित करें. फिर गरीब या किसी जरूरतमंद को काला तिल, रेवड़ी, तिल का लड्डू, खिचड़ी आदि का दान करें.
14 और 15 जनवरी दोनों दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति
इस वर्ष पंचांग भेद की वजह से मकर संक्रांति का त्योहार दो दिन यानी 14 और 15 जनवरी को मनाया जा रहा है. दरअसल स्थान के आधार पर पंचांग की गणना और पुण्यकाल की वजह से इस बार पंचांग की तिथि को लेकर मतभेद है.
मकर संक्रांति पूजा विधि
मकर संक्रांति पर सुबह जल्दी उठकर अपने पास स्थित किसी पवित्र नदी में जाकर स्नान करें. फिर इसके बाद साफ वस्त्र पहनकर तांबे के लोटे में पानी भर लें और उसमें काला तिल, गुड़ का छोटा सा टुकड़ा और गंगाजल लेकर सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करते हुए अर्घ्य दें. सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ ही शनिदेव को भी जल अर्पित करें और शनि से जुड़े हुए मंत्रों का जाप करें. इसके बाद गरीबों को तिल और खिचड़ी का दान करें.
14 जनवरी को दान का शुभ मुहूर्त
मकर संक्रांति के दिन सूर्य का मकर राशि में प्रवेश दोपहर 02 बजकर 43 मिनट पर होगा. मकर संक्रांति का पुण्य काल दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 45 मिनट तक रहेगा. मकर संक्रांति का महापुण्य काल दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से शाम 04 बजकर 28 मिनट तक रहेगा.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए