Makar Sankranti 2025: इस दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति, जानें सही तारीख, मुहूर्त और महत्व
Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Jan 2025 3:40 PM
Makar Sankranti 2025
Makar Sankranti 2025: जब सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति का उत्सव मनाया जाता है, जो ज्योतिष गणना के अनुसार महत्वपूर्ण है. इस दिन गंगा स्नान, दान और पूजा-पाठ करने से साधक के भाग्य में सुधार होता है.
Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर लोग गंगा सहित अन्य पवित्र नदियों में स्नान करते हैं. इसके पश्चात, सूर्य देव को जल अर्पित किया जाता है और गुड़, तिल, खिचड़ी, गर्म कपड़े आदि का दान किया जाता है. इस प्रकार के कार्य करने से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है. इस वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर प्रयागराज में महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान भी आयोजित होगा, जो महाकुंभ मेले के दूसरे दिन के रूप में मनाया जाएगा. मकर संक्रांति के दिन लोग अपने पूर्वजों के लिए तर्पण और दान भी करते हैं. इस दिन लोग पितृ, देव और ऋषि ऋण से मुक्ति के लिए दान का कार्य करते हैं. मकर संक्रांति को खिचड़ी और उत्तरायणी के नाम से भी जाना जाता है.
2025 में किस दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति
वैदिक पंचांग के अनुसार, 14 जनवरी 2025, मंगलवार को सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इस कारण, 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति का उत्सव मनाया जाएगा. मकर संक्रांति के अवसर पर पूजा, स्नान और दान जैसे शुभ कार्य पुण्य काल में किए जाते हैं. 14 जनवरी को सुबह 09 बजकर 03 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 46 मिनट तक पुण्य काल रहेगा, जबकि इस दिन महा पुण्य काल सुबह 09 बजकर 03 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक होगा.
मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त यहां से जानें
मकर संक्रांति का स्नान और दान कब करना चाहिए?
मकर संक्रांति का स्नान और दान 14 जनवरी को पुण्य काल में सम्पूर्ण दिन भर किया जा सकेगा. यदि आप चाहें, तो महा पुण्य काल के दौरान सुबह 09:03 बजे से लेकर 10:48 बजे तक स्नान और दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है. यह समय विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है.
मकर संक्रांति का महत्व
धार्मिक परंपरा के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य उत्तरायण की ओर, अर्थात् मकर रेखा से उत्तर दिशा में प्रस्थान करते हैं. इस कारण इस उत्सव को उत्तरायणी भी कहा जाता है. इस दिन सूर्य देव की विशेष पूजा की जाती है. अनेक लोग इस अवसर पर भगवान सूर्य के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी आराधना करते हैं. पूजा-अर्चना के अतिरिक्त, मकर संक्रांति के पावन दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करना और जरूरतमंदों को दान देना अत्यंत फलदायी माना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










