ePaper

Makar Sankranti 2023 Date: मकर संक्रांति 15 जनवरी को, स्नान-दान का सही समय, पुण्यकाल और इस दिन का महत्व

Updated at : 09 Jan 2023 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
Makar Sankranti 2023 Date: मकर संक्रांति 15 जनवरी को, स्नान-दान का सही समय, पुण्यकाल और इस दिन का महत्व

मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं. शनि मकर व कुंभ राशि के स्वामी हैं. इसलिए इस दिन पिता-पुत्र का मिलन होता है. इस बार यानी साल 2023 में मकर संक्रांति 15 जनवरी, रविवार को मनाई जा रही है.

विज्ञापन

Makar Sankranti 2023 Date: जब सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब इसे मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है. प्रत्येक वर्ष जनवरी के महीने 14 या 15 तारीख को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं. शनि मकर व कुंभ राशि के स्वामी हैं. इसलिए इस दिन पिता-पुत्र का मिलन होता है. ज्योतिष पंडति कौशल मिश्रा के अनुसार जानें मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त, पुण्य काल और मकर संक्रांति के दिन कौन से कार्य करने चाहिए और कौन से काम बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए.

मकर संक्रांति 2023 तारीख, स्नान-दान का समय,  पुण्य काल

  • मकर संक्रांति तारीख- इस साल मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी 2023, दिन रविवार के दिन मनाया जा रहा है.

  • पुण्यकाल- 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर सुबह 07 बजकर 15 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 46 मिनट तक मकर संक्रांति का पुण्यकाल रहेगा.

  • महा पुण्य काल- मकर संक्रान्ति महापुण्य काल सुबह 7 बजकर 14 मिनट से सुबह 8 बजकर 59 मिनट तक रहेगा.

  • ऐसी धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति के पुण्य और महापुण्य काल में गंगा स्नान-दान करने से व्यक्ति के पाप धुल जाते हैं.

मकर संक्रांति के दिन ऐसे करें भगवान सूर्य की पूजा

  • मकर संक्रांति का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है.

  • मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य को तांबे के पात्र में जल, गुड़ और गुलाब की पत्तियां डालकर अर्घ्य दें.

  • गुड़, तिल और मूंगदाल की खिचड़ी का दान गरीबों, जरूरतमंदों को करें.

  • इस दिन गायत्री मंत्र का जाप करना भी शुभ माना जाता है.

मकर संक्रांति के दिन जरूर करें ये कार्य

  • मकर संक्रांति पर पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ होता है.

  • मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करने से पाप कटते हैं और मोक्ष मिलता है.

  • यदि गंगा स्नान संभव न हो तो नहाने के पानी में गंगा जल डाल कर स्नान करें.

  • इस दिन घर में भी गंगाजल का छिड़काव करें.

  • मकर संक्रांति के दिन सूर्योदय और सूर्यास्त के समय भगवान की आराधना करें.

  • सुबह स्नान कर सूर्यदेव को जल अर्पित करें.

  • मकर संक्रांति के दिन दान देना अत्यंत शुभ होता है.

  • इस दिन गरीबों, जरूरतमंदों को तिल-गुड़ और खिचड़ी का दान करना शुभफदायी होता है.

  • मकर संक्रांति के दिन पितरों का तर्पण करना भी शुभ होता है. कई लोग घर के पितृदोष दूर करने के लिए और पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पितरों का तर्पण कराते हैं.

मकर संक्रांति के दिन ये काम करने से बचें

  • मकर संक्रांति के दिन रात का बचा हुआ या बासी खाना न खाएं.

  • मान्यता है कि इस दिन बासी खाना खाने से निगेटिविटी बढ़ती है.

  • तामसिक भोजन जैसे मांस, मदली, मदिरा, लहसुन और प्याज का सेवन न करें.

  • मकर संक्रांति पर केवल सात्विक भोजन ही खाएं.

  • इस दिन किसी भी गरीब या असहाय व्यक्ति का अपमान न करें.

  • घर पर कोई मांगने आए तो खाली हाथ न लौटायें, कुछ न कुछ दान करें.

  • तिल और खिचड़ी का दान शुभफदायी होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola