Makar Sankranti 2022 Date: आज भी मनाई जा रही है मकर संक्रांति, जानें सूर्य को अर्घ्य देने की सही विधि
Makar Sankranti 2022 Date: सूर्यदेव जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति कहलाती है. लेकिन इस वर्ष सूर्य के राशि बदलने को लेकर पंचांग में मदभेद होने के कारण मकर संक्रांति कही 14 तो कहीं 15 जनवरी को मनाई जा रही है. यहां जानें दान करने का सही समय
इन राशि वालों के लिए बेहद शुभ है मकर संक्रांति
बताया जा रहा है कि इस साल चार राशियों के लिए मकर संक्रांति का पर्व बेहद शुभ होने वाला है. ये राशियां वृषभ, तुला, धनु और मीन हैं. यानी इन चार राशियों के जातकों के लिए अच्छी चीजें होंगी. ज्योतिषियों के अनुसार, वृषभ राशि वालों को संतान सुख, आवास, वाहन का उत्तम सुख मिलेगा. उनके मान सम्मान में भी इजाफा होगा.
मकर संक्रांति के दिन इन चीजों का दान करें
ऊनी कंबल, जरूरतमंदों को वस्त्र विद्यार्थियों को पुस्तकें पंडितों को पंचांग आदि का दान भी किया जाता है. अन्य खाद्य पदार्थ जैसे फल, सब्जी, चावल, दाल, आटा, नमक आदि जो भी यथा शक्ति संभव हो उसे दान करके संक्राति का पूर्ण फल प्राप्त किया जा सकता है पुराणों के अनुसार जो प्राणी ऐसा करता है उसे विष्णु और श्रीलक्ष्मी दोनों की कृपा प्राप्त होती है.
मकर संक्रांति पर स्नान दान का महत्व
इस पर्व पर समुद्र में स्नान के साथ-साथ गंगा, यमुना, सरस्वती, नमर्दा, कृष्णा, कावेरी आदि सभी पवित्र नदियों में स्नान करके सूर्य को अर्घ्य देने से पापों का नाश तो होता ही है पितृ भी तृप्त होकर अपने परिवार को आशीर्वाद देते हैं यहां तक कि इस दिन किए जाने वाले दान को महादान की श्रेणी में रखा गया है। वैसे तो सभी संक्रांतियों के समय जप-तप तथा दान-पुण्य का विशेष महत्व है.
मकर संक्रांति के अनेक नाम
मकर संक्रांति को कई अन्य नामों से भी जाना जाता है. जैसे- पंजाब में माघी, हिमाचल प्रदेश में माघी साजी, जम्मू में माघी संग्रांद , हरियाणा में सकरत, मध्य भारत में सुकरत, तमिलनाडु में पोंगल, गुजरात के साथ उत्तर प्रदेश में उत्तरायण, ओडिशा में मकर संक्रांति, असम में माघ बिहू,अन्य नामों से संक्रांति को मनाते है .
मकर संक्रांति पूजा विधि
आप इस पूजा को करने के लिए अपने पास एक साफ सुथरा लकड़ी की चौकी रखें और थोड़ा गंगाजल छिड़ कर शुद्ध करें . फिर उस पर कलश रख दें .फिर उसके बाद आप भगवान गणेश, भगवान शिव, भगवान विष्णु, देवी लक्ष्मी और सूर्य भगवान की मूर्ति रखें .इसके बाद आप आप जैसे अपने देवी देवताओ को पूजते है वैसे ही पूज करें और साथ ही गणेश गायत्री मंत्र का जाप भी करें.
हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का है खास महत्व
मकर संक्रांति के शुभ दिन पर कहा जाता है यदि पवित्र नदी गंगा, यमुना, गोदावरी, कृष्णा और कावेर में कोई डुबकी लगता है तो वह अपने सभी अतीत और वर्तमान पापों को धो देता है और आपको एक स्वस्थ, समृद्ध और खुशहाल जीवन प्रदान करता है. मकर संक्रांति में गुड़, तेल, कंबल, फल, छाता आदि दान करने से लाभ मिलता है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए