मकर संक्रांति के दिन करें ये महाउपाय, सूर्य की होगी कृपा, मिलेगी सफलता
Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Jan 2025 7:45 PM
Makar Sakranti 2025 Upay
Makar Sakranti 2025 Upay: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व अत्यंत उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस वर्ष यह पर्व मंगलवार, 14 जनवरी को मनाया जाएगा. इस विशेष अवसर पर यदि आप कुछ उपाय करते हैं, तो इससे आपको जीवन की अनेक समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है.
Makar Sakranti 2025 Upay: मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा. इस दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं और दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं. यह दिन न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है.ऐसा कहा जाता है कि इस दिन किए गए उपाय जीवन में सुख, समृद्धि और धन-धान्य लाते हैं. आइए जानते हैं इस त्योहार के महत्व और शुभ उपाय.
मकर संक्रांति का महत्व
मकर संक्रांति का त्योहार सूर्य देव की कृपा पाने का विशेष अवसर होता है. यह दिन पूरे भारत में अलग-अलग नामों से जाना जाता है
मकर संक्रांति के दिन इन राशियों को होग फायदा, मंगल-गुरु बना रहे हैं ये योग
- उत्तर प्रदेश और बिहार: खिचड़ी पर्व
- उत्तराखंड: उतरायणी
- गुजरात: उत्तरायण
- तमिलनाडु: पोंगल
इस दिन को पुण्यदायिनी मानते हुए दान, स्नान और पूजा का विशेष महत्व है.
दान और पुण्य का महत्व
मकर संक्रांति के दिन तिल, गुड़, उड़द की दाल, और अन्य खाद्य सामग्री का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
सूर्य को अर्घ्य दें
सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल, तिल और गुड़ डालकर सूर्य को अर्घ्य दें.इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और सूर्य से संबंधित दोषों का निवारण होता है.
पवित्र स्नान का महत्व
मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान या किसी अन्य पवित्र नदी में स्नान करना पुण्यदायी होता है.इससे सभी प्रकार के पाप और दोषों से मुक्ति मिलती है.
तिल और गुड़ का सेवन
मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ का सेवन शुभ माना जाता है. यह न केवल स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है बल्कि शरीर को शुद्ध भी करता है. तिल से बनी खिचड़ी का सेवन भी इस दिन विशेष महत्व रखता है.
सूर्य मंत्र का जाप करें
इस दिन “ओम नमो भगवते सूर्याय नमः” या “ओम सूर्याय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. इससे सूर्य से जुड़े दोषों से राहत मिलती है और वैभव, सफलता और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
मकर संक्रांति के दिन करें ये महाउपाय, सूर्य की होगी कृपा, मिलेगी सफलता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










