Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर किया जाता है शाही स्नान, जानें शुभ समय
Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Dec 2024 4:45 PM
Maha Kumbh 2025
Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में कुंभ और महाकुंभ के अवसर पर त्रिवेणी संगम के किनारे विशेष स्नान का आयोजन किया जाता है. इस स्नान को शाही स्नान के रूप में मान्यता प्राप्त है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि त्रिवेणी संगम पर शाही स्नान का आयोजन क्यों किया जाता है और इसका क्या महत्व है? आइए, इन प्रश्नों के उत्तर जानने का प्रयास करते हैं.
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 का भव्य आयोजन प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होगा. इस दौरान लाखों तीर्थयात्री देश-विदेश से इस पवित्र मेला में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंचेंगे. यह आयोजन विशेष रूप से गंगा, यमुन और सरस्वती नदियों के मिलन स्थल त्रिवेणी संगम पर होता है, जो धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है.
त्रिवेणी संगम का विशेष महत्व
प्रयागराज का त्रिवेणी संगम वह पवित्र स्थान है, जहां गंगा, यमुन और सरस्वती नदियां मिलती हैं. यह स्थान न केवल धार्मिक बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है. मान्यता है कि यहां स्नान करने से व्यक्ति के पाप धुल जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस कारण, महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में राजसी स्नान करने की तीर्थयात्रियों में गहरी श्रद्धा है.
महाकुंभ में राजसी स्नान की तिथियां
महाकुंभ में स्नान के लिए कुछ खास तिथियां निर्धारित की जाती हैं.इन दिनों तीर्थयात्री संगम में स्नान करके अपनी आस्था को प्रकट करते हैं.
- 14 जनवरी: मकर संक्रांति – दूसरा राजसी स्नान
- 29 जनवरी: मौनी अमावस्या – तीसरा राजसी स्नान
- 3 फरवरी: बसंत पंचमी – चौथा राजसी स्नान
- 12 फरवरी: माघ पूर्णिमा – पांचवां राजसी स्नान
- 26 फरवरी: महाशिवरात्रि – अंतिम राजसी स्नान
त्रिवेणी संगम में सबसे पहले साधु-संत करते हैं स्नान
साधु-संत सबसे पहले त्रिवेणी संगम में स्नान करते हैं और इसके बाद आम भक्त स्नान करते हैं. यहां पूजा, मंत्रोच्चारण और आरती का माहौल भक्तों को एक आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करता है. इसके अलावा, आप यहां नाव की सवारी का आनंद भी ले सकते हैं और संगम के आसपास के सुंदर दृश्य देख सकते हैं.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










