Lalita Maa Aarti: श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी ... ललिता जयंती पर आज जरूर करें इस आरती का पाठ
ललिता मां की आरती
Lalita Maa Aarti: ललिता जयंती के शुभ अवसर पर मां त्रिपुरसुंदरी और ललितेश्वरी की आरती का पाठ करें. यहां पढ़ें ‘श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी’ आरती के पूरे बोल और जानें इस आराधना से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं.
Lalita Maa Aarti: आज ललिता जयंती के दिन मां त्रिपुरसुंदरी और ललितेश्वरी की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है. इस पावन अवसर पर श्रद्धा से पढ़ें मां की आरती और पाएं आशीर्वाद.
ललिता मां की आरती
(जय शरणं वरणं नमो नम:)
श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी! राजेश्वरी जय नमो नम:!!
करुणामयी सकल अघ हारिणी! अमृत वर्षिणी नमो नम:!!
जय शरणं वरणं नमो नम: श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी...!
अशुभ विनाशिनी, सब सुखदायिनी! खलदल नाशिनी नमो नम:!!
ये भी पढ़ें: Lalita Saptami 2026:आज है ललिता सप्तमी, राधा-कृष्ण की प्रिय सखी को ऐसे करें प्रसन्न
भंडासुर वध कारिणी जय मां! करुणा कलिते नमो नम:!!
जय शरणं वरणं नमो नम: श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी...!
भव भय हारिणी कष्ट निवारिणी! शरण गति दो नमो नम:!!
शिव भामिनी साधक मन हारिणी! आदि शक्ति जय नमो नम:!!
जय शरणं वरणं नमो नम:! श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी...!!
जय त्रिपुर सुंदरी नमो नम:! जय राजेश्वरी जय नमो नम:!!
जय ललितेश्वरी जय नमो नम:! जय अमृत वर्षिणी नमो नम:!!
जय करुणा कलिते नमो नम:! श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी...!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए