A Name Love Life: ‘अ’ से नाम शुरू होने वालों का दिल जीतना आसान नहीं, प्यार में इन बातों की रखते हैं उम्मीद

Updated:
विज्ञापन

अ नाम वालों की लव लाइफ

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

A Name Love Life: नाम ज्योतिष के अनुसार ‘अ’ अक्षर वालों की लव लाइफ कैसी होती है? जानें प्यार में इनकी पसंद, पार्टनर से उम्मीद, भावनात्मक जुड़ाव और रिश्ते की खास बातें.

विज्ञापन

A Name Love Life: हर व्यक्ति के नाम के पहले शब्द का ज्योतिष में खास महत्व होता है. नाम के पहले अक्षर से व्यक्तित्व की पहचान होती है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा बताते हैं कि ‘अ’ अक्षर से नाम शुरू होने वाले लोग प्यार में भरोसे, सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव को खास महत्व दे सकते हैं. जानें इनके प्रेम जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें.

विज्ञापन

प्यार में साफ दिल और सच्चाई पसंद

जिन भी जातकों का नाम ‘अ’ अक्षर से शुरू होता वो दिखावापन से दूर होते हैं और अपनी फिलिंग्स को एक्सप्रेस करने से पीछे नहीं हटें. ऐसे लोग अपने पार्टनर से ईमानदारी की उम्मीद करते हैं, साथ ही खुद भी पार्टनर के प्रति ईमानदार रहते हैं.

सम्मान मिले तो रिश्ता होता है मजबूत

जिनका नाम‘अ’ अक्षर से शुरू होता है, वैसे लोग चाहते हैं कि पार्टनर उनकी राय, काम और व्यक्तिगत फैसलों की कद्र करे. बार-बार उनकी बात को नजरअंदाज करना या दूसरों के सामने नीचा दिखाना इन्हें पसंद नहीं आता. वहीं जब इन्हें सम्मान और भरोसा मिलता है, तो ये रिश्ते को पूरी गंभीरता से निभाने की कोशिश करते हैं.

ये भी पढ़ें: A Name Marriage Life: A अक्षर से शुरू होता है आपका नाम? जानें शादीशुदा जिंदगी और रिश्तों को लेकर क्या कहता है नाम ज्योतिष

पार्टनर से चाहते हैं भावनात्मक जुड़ाव

जिनका नाम ‘अ’ अक्षर से शुरू होता है, वैसे जातक केवल साथ रहने से संतुष्ट नहीं होते, बल्कि वे भावनात्मक जुड़ाव भी चाहते हैं. इन्हें अच्छा लगता है जब पार्टनर उनके दिनभर की छोटी-बड़ी बातें सुनता है और उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करता है. कभी-कभी एक छोटा-सा प्यार भरा मैसेज या बिना किसी खास वजह के किया गया फोन भी इनके लिए काफी मायने रख सकता है.

रिश्ते में स्पेस भी जरूरी

जिनका नाम ‘अ’ अक्षर से शुरू होता है वैसे लोग अपने व्यक्तिगत जीवन और फैसलों की आजादी को भी महत्व दे सकते हैं. इसलिए इनके रिश्ते में बहुत ज्यादा रोक-टोक या हर बात पर सवाल करना तनाव पैदा कर सकता है. बेहतर तालमेल के लिए भरोसे के साथ एक-दूसरे को थोड़ा व्यक्तिगत स्पेस देना जरूरी है.

नाराजगी लंबे समय तक रखना पसंद नहीं

अगर पार्टनर से मनमुटाव हो जाए तो शुरुआत में ‘अ’ नाम वाले अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर न करें, लेकिन लगातार दूरी बनाए रखना भी इनके लिए आसान नहीं होता. रिश्ते में बातचीत और समस्या का समाधान इनके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकता है. प्यार से की गई बातचीत कई बार इनके गुस्से को जल्दी शांत कर सकती है.

ज्योतिषीय आधार क्या है?

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा बताते हैं कि नाम ज्योतिष में व्यक्ति के नाम के शुरुआती अक्षर को उसके स्वभाव और व्यक्तित्व के संकेतों से जोड़कर देखा जाता है. कुछ नाम-ज्योतिष परंपराओं में ‘अ’ अक्षर को सूर्य के प्रभाव और अंक 1 से जोड़ा जाता है. अंक 1 को नेतृत्व, आत्मविश्वास, स्वतंत्र सोच और अपनी पहचान बनाने की प्रवृत्ति से संबंधित माना जाता है.

इसी आधार पर ‘अ’ नाम वालों के प्रेम जीवन में सम्मान, स्पष्टता, भरोसा और अपनी पहचान बनाए रखने की जरूरत को महत्व दिया जाता है. हालांकि, केवल नाम के पहले अक्षर से किसी व्यक्ति की पूरी लव लाइफ या व्यक्तित्व तय नहीं किया जा सकता. ज्योतिषीय दृष्टि से अधिक विस्तृत विश्लेषण के लिए जन्मतिथि, जन्म समय और जन्म स्थान से बनी कुंडली को भी देखा जाता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola