Karwa Chauth 2024: कल मनाया जाएगा करवा चौथ, यहां जानें व्रत के नियम
Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Oct 2024 9:50 AM
Karwa Chauth 2024
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. यह विशेष रूप से विवाहित महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना के लिए इस व्रत का पालन करती हैं.
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ कार्तिक माह के कृष्णपक्ष के चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है यह त्यौहार मुख्यतः सुहागिन महिलाएं अपने पति के लम्बी आयु के कामना के लिए यह व्रत करती है. इस पर्व का सबसे मुख्य बात कथा के अनुसार वीरता का प्रतिक है इस व्रत का मुख्यत नियम यह है विवाहित महिलाएं को नियम के साथ यह व्रत करना पड़ता है.
करवा चौथ का व्रत अपने अपने समाज तथा संस्कृति के अनुसार किया जाता है लेकिन सभी का सार एक होता है. यह व्रत करने से पति पत्नी के बिच प्रेम सम्बन्ध की बढ़ोतरी होती है. करवा चौथ में विषेश रूप से चंद्रमा की पूजा की जाती है. यह पूजा सूर्योदय होने से पहले तथा संध्या के चंद्रमा के दर्शन होने तक चलता है .ऐसा माना जाता है चतुर्थी के चंद्रमा को देखने से कलंक लगता है इसलिए सुहागिन महिलाएं चंद्रमा का पूजन के समय पति का मुख छाननी से देखती है इससे चंद्रमा का दोष नही लगता है.
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर मंगल का कर्क राशि में गोचर, जाने मेष से लेकर मीन राशि का हाल
सरगी का क्या महत्व है ?
करवा चौथ के दिन घर की सभी सुहागिन महिलाएं सूर्योदय के एक से दो घंटा पहले उठकर स्नान करके सरगी बनाए फिर सरगी का भोजन ग्रहण करे ध्यान रखना है सरगी का भोजन सूर्योदय के पहले करना है सरगी ग्रहण करने के बाद करवा चौथ का व्रत आरम्भ हो जाता है और पूरे दिन उपवास रखकर संध्या में चंद्रमा के दर्शन के बाद भोजन किया जाता है. इस दिन सुहागिन महिलाए लाल वस्त्र का जुड़ा पहने व्रत करने वाली महिलाए सोलह श्रृंगार से सुसज्जित होकर चंद्रमा का पूजन करे इसे आपको चंद्रमा का दोष दूर होता है साथ आपके सभी मनोकामना पूर्ण होता है .
कब है करवा चौथ ?
20 अक्तूबर 2024 दिन रविवार को मनाया जायेगा. चन्द्रउदय का समय संध्या 07:40 मिनट पर होगा.
करवा क्या होता है इसमें क्या रखना चाहिए ?
करवा मिट्टी का बना होता है करवे में रखने के अनाज में गेहूं सबसे बढ़िया रहता है इसमें दूध भी रख सकते है, गंगाजल, जल, चांदी का सिक्का रख सकते है.करवा के उपरी ढकन में चीनी रखना चाहिए . याद रखें करवा तथा अर्घ्य देने के पात्र अलग अलग रखें.
चंद्रमा दिखाईं नही देने पर क्या करें ?
अगर किसी कारण बस चंद्रमा दिखाई नहीं दे आसमान में बादल बना हुआ है इस स्थिती में स्थानीय समय अनुसार चंद्रमा का उदय का समय है उस समय चंद्रमा का ध्यान रखकर व्रत खोल सकती है. पूजन के बाद परिवार के बड़े सदस्यो को पैर छू कर प्रणाम करे,उनका आशीर्वाद ले.
करवा चौथ की पूजन विधि जानें
पूजन स्थल को सफाई करे भगवान शिव माता पार्वती तथा गणेश का मिटटी से उनका स्वरूप बनाकर आसनी पर बैठाकर उनका पूजन करे.माता पार्वती को अलग अलग तरह के पकवान से भोग लगाएं याद रखे करवा चौथ की कथा सुनते समय करवा हाथ में रखे करवा मिटटी से बना चोचदार कलश होता है इसमें प्रथा के अनुसार सामग्री रखा जाता है. संध्या काल में जब चंद्रमा निकल जाय तब उन्हें कच्चे गाय के दूध से अर्घ्य दे, इसके बाद अपने पति को आरती उतारे उनके मंगलकामना की प्रार्थना करे उनका चरण स्पर्श करे उसके बाद अन्य जल ग्रहण करें.
जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










