Kanya Sankranti 2024: इस दिन है कन्या संक्रांति, जानें पूजा करने का शुभ मुहूर्त
Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Sep 2024 9:50 AM
Kanya Sankranti 2024
Kanya Sankranti 2024: जिस दिन एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो उस दिन संक्रांत मनाई जाती है.इस साल कन्या संक्रांति 16 सितंबर को मनाई जाएगी.
Kanya Sankranti 2024: हिंदू धर्म में संक्रांति का बेहद खास महत्व है. हर महीने संक्रांति आती है. कन्या संक्रांति के दिन सूर्य भगवान की पूजा भी की जाती है. सूर्य देव इस कन्या राशि (Kanya Rashi) में प्रवेश करेंगे, ऐसे में वह दिन कन्या संक्राति (Kanya Sankranti 2024 Date) के नाम से जाना जाएगा. आइए जानें इस दिन की सही डेट और शुभ मुहूर्त
Parivartini Ekadashi 2024: परिवर्तिनी एकादशी पर विष्णु भगवान को इन उपायों से करें खुश
Vishwakarma Puja: विश्वकर्मा पूजा कैसे मनाएं, आसान तरीके और सांस्कृतिक परंपराएं
Karam Puja 2024: कल मनाया जाएगा झारखंड का प्रकृति पर्व करमा, जानें पूजा विधि और महत्व
कन्या संक्रांति 2024 किस दिन मनाई जाएगी ?
कन्या संक्रांति 16 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी.
कन्या संक्रांति 2024 का मुहूर्त क्या है ?
सूर्य देव कन्या राशि में 15 सितंबर की रात 8:02 बजे प्रवेश करेंगे और कन्या संक्रांति 16 सितंबर की रात 8:51 बजे समाप्त होगी.
कन्या संक्रान्ति का महत्व क्या है ?
ऐसा माना जाता है कि हर संक्रांति का अपना-अपना महत्व होता है. उसी प्रकार कन्या संक्रांति का भी विशेष महत्व है. कन्या संक्रांति के दिन भगवान विश्वकर्मा की भी पूजा की जाती है. कन्या संक्रांति विशेष रूप से पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में मनाई जाती है. इस दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है.
कन्या संक्रान्ति के फायदे
कन्या संक्रांति पर सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में स्थिरता आती है. व्यक्ति को यश, कीर्ति और सम्मान की प्राप्ति होती है. भगवान सूर्य के आशीर्वाद से लोग स्वस्थ हैं. इस दिन विधि-विधान से सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है. जब सूर्य कन्या राशि से गुजरेगा तो कन्या राशि समेत कई राशियों के लोगों को अच्छे परिणाम की अनुभूति होगी.
Parivartini Ekadashi 2024 Date: इस दिन मनाई जाएगी परिवर्तिनी एकादशी,जानें शुभ मुहूर्त और इसका महत्व
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










