जानकी जयंती पर दान से बढ़ता है पुण्य, जानें इस दिन क्या दान करना है शुभ

Updated:
विज्ञापन

जानकी जयंती 2026

Janki Jayanti 2026: जानकी जयंती के दिन दान करना बेहद फलदायक माना जाता है. इस दिन किया गया दान पूजा के फल को कई गुना बढ़ा देता है. जानें इस दिन किन-किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

Janki Jayanti 2026: जानकी जयंती माता सीता को समर्पित एक विशेष पर्व है. इसे सीता अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन घरों और मंदिरों में माता सीता के साथ भगवान राम की आराधना की जाती है. जानकी जयंती हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को माता सीता के धरती पर अवतरित होने की खुशी में मनाई जाती है. इस दिन दान करने का विशेष महत्व होता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से माता सीता और प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

विज्ञापन

जानकी जयंती के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए?

सुहाग सामग्री

माता सीता को सौभाग्य की देवी माना जाता है. इस दिन विवाहित महिलाओं को सुहाग की वस्तुएं जैसे लाल चुनरी, चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर, मेहंदी और आलता का दान करना चाहिए.

पीले रंग की वस्तुएं

माना जाता है कि भगवान राम और माता सीता को पीला रंग प्रिय है. इसलिए इस दिन पीले अनाज और पीले रंग के फलों का दान करना शुभ माना जाता है.

अन्न का दान

किसी भी पावन तिथि पर भूखों को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना जाता है. इस दिन चावल, आटा, गुड़ और काले तिल का दान करना चाहिए.

जानकी जयंती का महत्व

धार्मिक मान्यता है कि जानकी जयंती के दिन व्रत और पूजन करने से वैवाहिक जीवन के कष्ट दूर होते हैं और महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है. चूंकि माता सीता भूमि से प्रकट हुई थीं, इसलिए यह दिन हमें प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने और कठिन परिस्थितियों में भी अपनी मर्यादा बनाए रखने की प्रेरणा देता है.

यह भी पढ़ें: Janaki Jayanti 2026: जानकी जयंती कब है? नोट करें तिथि, पूजा विधि और महत्व

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola