Hartalika Teej 2025 Shubh Yog: चार शुभ योगों के संयोग से इस बार हरितालिका तीज होगा अतिफलदायी

Published by : Shaurya Punj Updated At : 25 Aug 2025 8:36 AM

विज्ञापन

Hartalika Teej 2025

Hartalika Teej 2025 Shubh Yog: हरितालिका तीज 2025 इस बार बेहद खास है क्योंकि इस दिन चार शुभ योगों—सर्वार्थ सिद्धि, शोभन, गजकेसरी और पंचमहापुरुष—का संयोग बन रहा है. मान्यता है कि इन योगों में व्रत करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है और अविवाहित कन्याओं को मनचाहा वर प्राप्त होता है.

विज्ञापन

Hartalika Teej 2025 Shubh Yog: अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु का प्रतीक हरितालिका तीज व्रत इस बार मंगलवार को मनाया जाएगा. इसकी शुरुआत सोमवार की सुबह नहाय-खाय विधि से होगी, जब महिलाएं स्नान-ध्यान कर पारंपरिक रीति से भोजन बनाकर ग्रहण करेंगी.

कब है हरितालिका तीज?

पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य का प्रतीक हरितालिका तीज इस बार मंगलवार को मनाई जाएगी. इसकी शुरुआत सोमवार सुबह नहाय-खाय से होगी, जब महिलाएं स्नान-ध्यान कर विधिवत भोजन तैयार कर ग्रहण करेंगी.
तृतीया तिथि आरंभ : 25 अगस्त, दोपहर 12:39 बजे

समापन : 26 अगस्त, दोपहर 12:39 बजे (कुछ पंचांगों में 1:54 बजे तक)

पारण : 27 अगस्त सूर्योदय के बाद

पारण से पहले सुहाग सामग्री, वस्त्र, अन्न, फल, मिष्ठान्न और दक्षिणा का दान करना शुभ माना जाता है.

ये भी पढ़ें: Hartalika Teej 2025 Step by Step Vrat Vidhi: हरितालिका तीज व्रत की स्टेप बाय स्टेप विधि देखें यहां, जानें शुभ मुहूर्त

इस बार बन रहे शुभ योग

हरितालिका तीज पर इस वर्ष चार विशेष योग बन रहे हैं:

  • सर्वार्थ सिद्धि योग
  • शोभन योग
  • गजकेसरी योग
  • पंचमहापुरुष योग

ये संयोग व्रत को और अधिक फलदायी और मंगलकारी बना रहे हैं. परंपरा है कि यह व्रत विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य और अविवाहित कन्याओं को मनचाहा वर प्रदान करता है.

पूजन विधि और विशेष परंपरा

  • पूजन सूर्यास्त से पूर्व करना उत्तम माना जाता है.
  • इस दिन चंद्र दर्शन वर्जित है. यदि अनजाने में हो जाए तो स्वमंतक मणि कथा का श्रवण करना चाहिए.
  • शिव-पार्वती की चांदी, पीतल या मिट्टी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाती है.
  • सबसे पहले गणेश पूजन, फिर पंचोपचार, दशोपचार या षोडशोपचार विधि से पूजन करें.
  • पूजन में मिष्ठान्न, फल और सूखे मेवे अर्पित करें.
  • हरितालिका व्रत कथा का श्रवण और रात्रि जागरण का विशेष महत्व है.

सोलह श्रृंगार का महत्व

विवाहित महिलाएं इस दिन सोलह श्रृंगार कर पूजन करती हैं. इस दौरान घर का वातावरण भक्तिमय और पवित्र हो जाता है. पति भी पूजा की तैयारी और खरीदारी में सहयोग करते हैं, जिससे पर्व की भव्यता और बढ़ जाती है.

तीज की तैयारियों से गुलजार बाजार

  • बाजारों में पारंपरिक कपड़े, चूड़ियां, मेहंदी और श्रृंगार की सामग्री की खूब खरीदारी हो रही है.
  • मिठाई की दुकानों पर गुजिया और खोवे की मांग बढ़ गई है.
  • खोवा इन दिनों 400 से 600 रुपये किलो बिक रहा है.
  • महिलाओं में नई साड़ियों की खरीदारी का खास क्रेज देखा जा रहा है.
विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola