Happy Onam 2024: राजा महाबली का धूमधाम से स्वागत ... ओणम पर यहां से भेजें बधाइयां
Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Sep 2024 8:36 AM
Happy Onam 2024
Happy Onam 2024: इस बार ओणम पर्व 6 सितंबर से शुरू हुआ और 15 सितंबर 2024 यानी आज इसका समापन है. इस खास पर्व को और भी खास बनाने के लिए कुछ कोट्स के जरिए अपनों को विश कर सकते हैं.
Happy Onam 2024: ओणम हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. यह त्यौहार मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय लोगों द्वारा मनाया जाता है. ओणम फसल कटाई का त्यौहार है जिसे बहुत उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है. ओणम त्यौहार मलयाली और केरलवासी मनाते हैं. ओणम भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और श्रवण नक्षत्र में मनाया जाता है.
ओणम का त्यौहार 5 सितंबर को शुरू हो चुका है और आज 15 सितंबर, 2024 को समाप्त होगा. यह त्यौहार मुख्य रूप से केरल में फसल के मौसम और मानसून के अंत को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है. किंवदंतियों के अनुसार, ओणम भगवान महाबली की वापसी का भी स्मरण करता है. यह त्यौहार 10 दिनों तक चलता है, प्रत्येक दिन का अपना महत्व और समारोह होता है. यहां से भेजें ओणम की शुभकामनाएं
Onam 2024: कल है ओणम, यहां जानें ये त्योहार क्यों है खास
Happy Onam 2024: ओणम का ये त्यौहार …
ओणम का ये त्यौहार, जीवन में लाएगा खुशियां हजार
महाबली विराजे आपके द्वार, शुभ कामना हमारी करें स्वीकार
ओणम 2024 की बधाई
Happy Onam 2024: ओणम सबके जीवन में
ओणम सबके जीवन में नया उजाला लाएं
उन्नति के मार्ग खुल जाएं
खुशियां आपके जीवन में सदा के लिए बस जाएं !
ओणम 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Onam 2024: ओणम का त्यौहार …
ओणम का त्यौहार हमें बताता है,जीवन को खुश होकर बिताना है,
आपके जीवन में ढेर सारी खुशहाली आएं,
ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.
Happy Onam 2024: सच की जीत हो …
सच की जीत हो और हो बुराई की हार
ओणम के त्योहार में हो प्यार की बौछार
ओणम के पावन अवसर पर
आप सभी को मिले खुशियां अपार
ओणम 2024 की शुभकामनाएं
Happy Onam 2024: जीवन में आप मुश्किलों को कर पाएं पर
जिंदगी में आएं खुशियों की सौगात
भगवान विष्णु आप पर अपनी कृपा बनाएं
ओणम 2024 की शुभकामनाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










