Happy Guru Purnima 2025 पर अपने गुरु को भेजें ये संस्कृत श्लोक और पाएं आशीर्वाद

Guru Purnima 2025 sanskrit shlok
Happy Guru Purnima 2025: गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु के प्रति सम्मान प्रकट करने का सबसे सुंदर तरीका है उन्हें संस्कृत श्लोक समर्पित करना. इस पावन दिन पर, आप इन पवित्र श्लोकों के माध्यम से गुरु का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं और उनके मार्गदर्शन के लिए कृतज्ञता व्यक्त कर सकते हैं.
Happy Guru Purnima 2025 Wishes in Hindi: भारतीय संस्कृति में गुरु को ईश्वर तुल्य माना गया है. हर वर्ष आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है. इस वर्ष यह पावन दिवस 10 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा. इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है, क्योंकि इसी दिन महान ऋषि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था, जिन्होंने वेदों का विभाजन और महाभारत की रचना की थी.
गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु की पूजा करना, उनका आशीर्वाद लेना और उनके दिए गए ज्ञान को जीवन में उतारना बेहद शुभ माना जाता है। यह दिन आत्मबोध, दिशा और सफलता की ओर अग्रसर होने का प्रतीक है. ऐसे में आप संस्कृत श्लोकों के माध्यम से अपने गुरु को श्रद्धांजलि और शुभकामनाएं भेज सकते हैं, जिससे वे प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद दें और आपका मार्गदर्शन करें. यह दिन गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा को स्मरण करने और जीवन में ज्ञान के महत्व को समझने का भी अवसर है.
Happy Guru Purnima 2025 Wishes: गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥
गुरु पूर्णिमा 2025 की शुभकामनाएं
अर्थ: गुरु ब्रह्मा हैं, गुरु विष्णु हैं, गुरु शंकर (महेश्वर) हैं. गुरु ही साक्षात परम ब्रह्म हैं, उन गुरु को मेरा नमस्कार है. गुरु पूर्णिमा 2025 की शुभकामनाएं
Happy Guru Purnima 2025 Wishes:
यस्य देवे परा भक्तिः यथा देवे तथा गुरौ।
तस्यैते कथिता ह्यर्थाः प्रकाशन्ते महात्मनः॥
अर्थ: जिसकी गुरु में वैसी ही भक्ति है जैसी ईश्वर में, उसके लिए ज्ञान स्वयं प्रकट होता है।
गुरु पूर्णिमा 2025 की शुभकामनाएं
Happy Guru Purnima 2025 Wishes: न गुरोरधिकं तत्त्वं न
न गुरोरधिकं तत्त्वं न गुरोरधिकं तपः।
तत्त्वज्ञानात्परं नास्ति तस्मै श्रीगुरवे नमः॥
गुरु पूर्णिमा 2025 की शुभकामनाएं
अर्थ: गुरु से बढ़कर न कोई तत्व है, न कोई तपस्या है, और गुरु के ज्ञान से बढ़कर कोई ज्ञान नहीं है। ऐसे गुरु को नमस्कार है. गुरु पूर्णिमा 2025 की शुभकामनाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










