Happy Durga Ashtami 2025 Wishes: मां भरती है झोली खाली… यहां से दें दुर्गाष्टमी की बधाई
Published by : Shaurya Punj Updated At : 30 Sep 2025 7:31 AM
दुर्गा अष्टमी 2025 की शुभकामनाएं
Happy Durga Ashtami 2025 Wishes: दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर माता दुर्गा के आशीर्वाद से आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए। इस दिन माता के भव्य रूप की पूजा और भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है. प्रियजनों को संदेश भेजकर उन्हें भी माता का बधाई संदेश शेयर करें.
Happy Durga Ashtami 2025 Wishes: शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी 30 सितंबर, मंगलवार को है. इस दिन दुर्गा माता के महागौरी स्वरूप की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. माता दुर्गा अपने भक्तों पर सुख, शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य की कृपा बरसाती हैं. इस शुभ अवसर पर आप अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को दुर्गाष्टमी या महाअष्टमी की हार्दिक शुभकामना संदेश भेज सकते हैं. माता के चरणों में दीपक जलाएं, भोग अर्पित करें और पूरी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ उनका स्मरण करें. इस पावन दिन को यादगार बनाने के लिए अपने प्रियजनों को संदेश भेजें और उन्हें मां दुर्गा का आशीर्वाद देने की शुभकामनाएं शेयर करें.
Happy Durga Ashtami 2025: दुर्गा अष्टमी का पावन अवसर
दुर्गा अष्टमी का पावन अवसर सभी भक्तों के लिए खुशियों और सकारात्मक ऊर्जा से भरा होता है. माता दुर्गा अपने भक्तों के जीवन से दुख, संकट और नकारात्मकता को दूर करती हैं और सुख, समृद्धि और शांति का आशीर्वाद देती हैं.
Happy Durga Ashtami 2025: लाल रंग की चुनरी में सजी
लाल रंग की चुनरी में सजी मां दुर्गा का दरबार देखते ही बनता है. उनका यह रूप जग में उल्लास और उमंग का संचार करता है. इस दिन माता की पूजा अर्चना और भोग अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है.दुर्गा अष्टमी 2025 की शुभकामनाएं
Happy Durga Ashtami 2025: भक्तों के सभी संकट हरने
मां दुर्गा अपने भक्तों के सभी संकट हरने वाली हैं. उनका आशीर्वाद हमारे जीवन में हमेशा नई ऊर्जा और साहस भरता है. सच्चा सुख केवल माता के चरणों में मिलता है. इस अवसर पर हर भक्त अपनी भक्ति और श्रद्धा के साथ माता का स्मरण करें. दुर्गा अष्टमी 2025 की बधाई
Happy Durga Ashtami 2025: दुर्गा अष्टमी के दिन माता की झोली
दुर्गा अष्टमी के दिन माता की झोली हमेशा भरी रहती है. वे सभी भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करती हैं. नवरात्रि और महाअष्टमी पर माता के आशीर्वाद से घर-परिवार में सुख, शांति और सौभाग्य आता है. दुर्गा अष्टमी 2025 की शुभकामनाएं
ये भी पढ़ें: आज महाअष्टमी पर बन रहे हैं कई मंगलकारी योग, ऐसे मिल सकता है लाभ
Happy Durga Ashtami 2025: मां अम्बे वैष्णो वाली
मां अम्बे वैष्णो वाली, संकट और विपदा हरने वाली हैं. उनके चरणों में आस्था और विश्वास रखकर हम जीवन की कठिनाइयों से पार पा सकते हैं. माता का आशीर्वाद हमें हर कठिन परिस्थिति में मार्गदर्शन देता है. दुर्गा अष्टमी 2025 की बधाई
Happy Durga Ashtami 2025: मां दुर्गा के आशीर्वाद की कामना
इस दुर्गा अष्टमी पर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजें और मां दुर्गा के आशीर्वाद की कामना करें. मां का यह पावन दिन आपके जीवन में नई खुशियां, सफलता और स्वास्थ्य लेकर आए. दुर्गा अष्टमी 2025 की शुभकामनाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










