Grahan 2020: आज लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए कब से कब तक रहेगा इस ग्रहण का प्रभाव
Author : Radheshyam Kushwaha Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Jun 2020 8:43 AM
Grahan 2020: 05 जून को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. लेकिन, इस बार का चंद्र ग्रहण सामान्य से अलग होगा. इस बार आप चंद्र ग्रहण देख भी सकेंगे और इस दौरान खा-पी भी सकेंगे. हिंदू पंचांग के अनुसार 5 जून को ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि पर चंद्र ग्रहण लगेगा. यह चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा.
Grahan 2020: श्रीपति त्रिपाठी ज्योतिषचार्य के अनुसार आज साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. लेकिन, इस बार का चंद्र ग्रहण सामान्य से अलग होगा. इस बार आप चंद्र ग्रहण देख भी सकेंगे और इस दौरान खा-पी भी सकेंगे. हिंदू पंचांग के अनुसार 5 जून को ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि पर चंद्र ग्रहण लगेगा. यह चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा. यह सिर्फ धुंधला सा दिखाई देगा. ग्रहण मध्य रात्रि 11 बजकर 16 मिनट से रात 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगा. इसे पूरे भारत में देखा जा सकता है. इस दौरान चंद्रमा वृश्चिक राशि में होंगे.
इसे शास्त्रों के अनुसार 5 जून को लगने वाला चंद्र ग्रहण सामान्य चंद्र ग्रहण से अलग होगा, इसे उपछाया ग्रहण कहते है. इसमें कोई सूतक नहीं माना जाता और पूजा पाठ और खाने पीने पर कोई पाबंदी नहीं होती है. इस दौरान दान करने जैसा भी कोई नियम नहीं है.
बता दें कि जून माह में दो ग्रहण लगने जा रहे हैं. पहला ग्रहण 5 जून और दूसरा 21 जून के दिन लग रहे हैं. 21 जून को सूर्य ग्रहण लगेगा. 21 जून को लगने वाले ग्रहण को भारत के समेत यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में देख सकेंगे. चंद्र मालिंय ज्योतिष के मुताबिक, उपछाया ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होता. इस प्रक्रिया में चंद्र ग्रहण जब लगता है तो उसके पहले चंद्रमा पृथ्वी की उपछाया में प्रवेश करता है. इसे चंद्र मालिंय और कहते हैं. उपछाया में पूर्ण चंद्र ग्रहण नहीं पड़ता इसमें चंद्रमा सिर्फ धुंधला सा दिखाई पड़ता है.
5 जून को लगने वाला चंद्र ग्रहण 3 घंटे 18 मिनट का होगा. यह एक पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण होगा जिसमें आमतौर पर एक पूर्ण चंद्रमा से अंतर करना मुश्किल होता है. यह चंद्र ग्रहण 5 जून की रात 11:15 बजे से शुरू होगा, रात 12:54 बजे इसका सबसे ज्यादा असर दिखाई देगा और 6 जून 02:34 बजे समाप्त हो जाएगा. हालांकि उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. वहीं, 21 जून के सूर्य ग्रहण का आंशिक ग्रहण सुबह 9:15 पर शुरू होगा. 12:10 पर अधिकतम ग्रहण और दोपहर 3:04 बजे आंशिक ग्रहण समाप्त होगा. इस ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले ही लग जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










