Ganga Dussehra 2023: इस दिन है गंगा दशहरा, जानें तिथि और गंगा स्नान का महत्व
Ganga Dussehra 2023: उदया तिथि 30 मई को प्राप्त हो रही है, इसलिए इसी दिन गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा. दशहरा का मतलब है 10 विकारों का नाश, इसलिए गंगा दशहरा के दिन शुद्ध मन से गंगा नदी में डुबकी लगाने से मनुष्य के समस्त पाप धुल जाते हैं.
Ganga Dussehra 2023: गंगा दशहरा का अपना एक अलग महत्व है. इस बार यह 30 मई को मनेगा. मान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरा के दिन मां गंगा का अवतरण पृथ्वी पर हुआ था. पौराणिक कथा के अनुसार, राजा भागीरथ ने अपने पूर्वजों का उद्धार करने के लिए कड़ी तपस्या की थी, जिससे प्रसन्न होकर मां गंगा इस शुभ तिथि में पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं. मान्यता है कि गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है. ऐसे में यदि आप गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में स्नान करते हैं तो आपके सारे पाप धुल जाते हैं. इस दिन गंगा स्नान के बाद दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है. चलिए जानते हैं गंगा दशहरा का महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि…
अनुसार ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 29 मई 2023 को दोपहर 11 बजकर 49 मिनट से हो रही है. इस तिथि का समापन 30 मई 2023 दोपहर 1 बजकर 07 मिनट पर होगा. उदया तिथि 30 मई को प्राप्त हो रही है, इसलिए इसी दिन गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा. दशहरा का मतलब है 10 विकारों का नाश, इसलिए गंगा दशहरा के दिन शुद्ध मन से गंगा नदी में डुबकी लगाने से मनुष्य के समस्त पाप धुल जाते हैं.
-
मां गंगा की कृपा पाने के लिए गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करना बेहद फलदायी माना जाता है. लेकिन अगर गंगा नदी में स्नान करना संभव न हो तो घर में ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर दिव्य स्नान करें.
-
इसके बाद घर के मंदिर में गाय के घी का दीपक जलाएं.
-
फिर मां गंगा को फूल और श्रीफल चढ़ाएं.
-
इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का भी महत्व होता है. चूंकि इस वर्ष गंगा दशहरा का पर्व गुरुवार के दिन पड़ रहा है. ऐसे में श्री हरि भगवान विष्णु की पूजा का महत्व और भी बढ़ जाता है. इसलिए विष्णु जी की पूजा करना न भूलें.
-
पूजा के समय ‘ॐ नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः’ मंत्र का जाप करें.
-
पूजा करने के बाद अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-पुण्य अवश्य करें क्योंकि गंगा दशहरा के दिन दान-पुण्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है.
-
गंगा स्नान करते समय मां गंगा को केवल प्रणाम करना चाहिए. शरीर का मैल आदि गंगा में छुड़ाएं और न ही कपड़े धोएं.
-
गंगा के डुबकी लगाने के बाद शरीर को कभी नहीं पोंछना चाहिए. शरीर को अपने आप सूखने दें, उसके बाद कपड़े पहनें.
-
सूतक के समय भी गंगा स्नान किया जा सकता है, लेकिन अपवित्र स्थिति में महिलाओं को गंगा स्नान नहीं करना चाहिए.
-
नदी में किसी भी प्रकार की गंदगी, कचरा आदि नहीं डालना चाहिए. इसे माँ गंगा का अनादर माना जाता है.
माँ गंगा को सभी नदियों में श्रेष्ठ माना गया है. मान्यताओं के अनुसार, गंगा तीनों लोकों में प्रवाहमान है, इसलिए इसे ‘त्रिपथगा’ भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में दिव्य स्नान करने से मनुष्य के सभी पाप धुल जाते हैं तथा जीवन में मौजूद कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिलता है. वहीं इस दिन दान-पुण्य करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं तथा विभिन्न ग्रहों के नकारात्मक प्रभावों से भी राहत मिलती है. पितरों के तर्पण या शांति के लिए भी इस दिन को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










