ePaper

Panchang: संकष्टी चतुर्थी से लेकर होली तक, यहां देखें फरवरी में पड़ने वाले सभी प्रमुख व्रत त्योहारों का पूजा मुहूर्त और पारण टाइम

Updated at : 03 Feb 2026 4:15 PM (IST)
विज्ञापन
Panchang Shubh Muhurat

फरवरी 2026 पंचांग शुभ मुहूर्त

Panchang: फरवरी महीने में संकष्टी चतुर्थी से लेकर महाशिवरात्रि, विजया एकादशी, प्रदोष व्रत, आमलकी एकादशी, फाल्गुन पूर्णिमा और होलिका दहन जैसे कई प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं. यहां सभी व्रत त्योहारों की सही तिथि, पूजा मुहूर्त और पारण समय देख लें, ताकि आप विधि-विधान से पूजा करने के लिए सही समय पर तैयारी कर सकें.

विज्ञापन

Panchang: फरवरी का महीना जारी है, इसके साथ ही फाल्गुन मास की शुरुआत भी हो चुकी है. फरवरी से लेकर मार्च की शुरुआत तक का समय भक्ति और उल्लास के संगम का है, जहां संकष्टी चतुर्थी से शुरू हुआ आस्था का सफर महाशिवरात्रि की दिव्य रात्रि से होते हुए होली के रंगों तक पहुंचेगा. यहां से नोट कर लें फरवरी में पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों का सही पूजा मुहूर्त और पारण टाइम

Panchang: द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी शुभ मुर्हूत

  • द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी 5 फरवरी 2026 दिन गुरुवार को है.
  • चतुर्थी तिथि प्रारम्भ – 04 फरवरी 2026 की रात 01 बजकर 28 मिनट पर
  • चतुर्थी तिथि समाप्त – 05 फरवरी 2026 की रात 01 बजकर 40 मिनट पर
  • संकष्टी चतुर्थी के दिन चन्द्रोदय का समय- रात 09 बजकर 10 मिनट पर
  • शुभ उत्तम मुहर्त : सुबह 6 बजकर 31 मिनट से सुबह 7 बजकर 54 मिनट तक
  • अभिजीत मुहर्त : दोपहर 11 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक
  • शुभ पारण समय : चन्द्रोदय के समय रात 09 बजकर 10 मिनट से रात 11.00 बजे तक

Panchang: भानू सप्तमी या रथ सप्तमी शुभ मुर्हूत

  • भानू सप्तमी 8 फरवरी 2026 दिन रविवार को है.
  • भानू सप्तमी तिथि प्रारम्भ – 07 फरवरी 2026 की रात 03 बजकर 38 मिनट पर
  • भानू सप्तमी तिथि समाप्त – 08 फरवरी 2026 को 05 बजकर 15 मिनट पर
  • भानू सप्तमी पूजा का शुभ समय – 07 फरवरी को 07 बजकर 53 मिनट से 10 बजकर 05 मिनट तक
  • भानू सप्तमी व्रत पारण शुभ समय – 08 फरवरी को शाम 05 बजकर 38 मिनट से रात 08 बजकर 51 मिनट तक

जानकी जयंती शुभ मुहूर्त

  • जानकी जयंती 9 फरवरी 2026 दिन सोमवार को है.
  • जानकी जयंती अष्टमी तिथि प्रारम्भ – 08 फरवरी 2026 की शाम 05 बजकर 19 मिनट पर
  • जानकी जयंती अष्टमी तिथि समाप्त – 10 फरवरी 2026 की सुबह 07 बजकर 15 मिनट पर
  • जानकी जयंती पूजा का शुभ समय – 09 फरवरी को 06 बजकर 29 मिनट से 07 बजकर 53 मिनट तक
  • अभिजित मुहूर्त: 09 फरवरी की सुबह 11 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक
  • जानकी जयंती व्रत पारण का शुभ समय – 10 फरवरी को सुबह 09 बजकर 16 मिनट से दोपहर 12 बजकर 04 मिनट तक

कालाष्टमी शुभ मुहूर्त

  • कालाष्टमी 09 फरवरी 2026 दिन सोमवार को है.
  • कालाष्टमी तिथि प्रारम्भ – 08 फरवरी 2026 को शाम 5 बजकर 19 मिनट पर
  • कालाष्टमी तिथि समाप्त – 10 फरवरी 2026 को सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर
  • कालाष्टमी पूजा का शुभ समय – 09 फरवरी को 06 बजकर 29 मिनट से 07 बजकर 53 मिनट तक
  • अभिजित मुहूर्त का समय सुबह 11 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक
  • कालाष्टमी व्रत पारण शुभ मुहूर्त – 10 फरवरी को सुबह 09 बजकर 16 मिनट से दोपहर 12 बजकर 04 मिनट तक

विजया एकादशी शुभ मुहूर्त

  • विजया एकादशी 13 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार को है.
  • विजया एकादशी तिथि प्रारम्भ – 12 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजकर 33 मिनट पर
  • विजया एकादशी तिथि समाप्त – 13 फरवरी 2026 को दोपहर 01 बजकर 30 मिनट पर
  • पूजा का शुभ समय – 13 फरवरी को सुबह 06 बजकर 26 मिनट से 09 बजकर 15 मिनट
  • पारण का शुभ समय -14 फ़रवरी को सुबह 07 बजकर 50 मिनट से 09 बजकर 15 मिनट

शनि प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त

  • शनि प्रदोष व्रत 14 फरवरी 2026 दिन शनिवार को है.
  • शनि प्रदोष व्रत त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ – 13 फरवरी 2026 को दोपहर 01 बजकर 31 मिनट पर
  • शनि प्रदोष व्रत त्रयोदशी तिथि समाप्त – दोपहर 14 फरवरी 2026 को दोपहर 03 बजकर 10 मिनट पर
  • शनि प्रदोष व्रत पूजा का शुभ समय – 14 फरवरी को सुबह 06 बजकर 25 मिनट से 09 बजकर 15 मिनट तक
  • शनि प्रदोष काल पूजा का शुभ समय- 14 फरवरी को शाम 05 बजकर 42 मिनट से 07 बजकर 18 मिनट तक
  • शनि प्रदोष व्रत पारण शुभ समय – 15 फरवरी को सुबह 07 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 04 मिनट तक

महाशिवरात्रि तिथि और शुभ मुहूर्त

  • महाशिवरात्रि व्रत 15 फरवरी 2026 दिन रविवार को है.
  • फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 15 फरवरी 2026 दिन रविवार की शाम 04 बजकर 23 मिनट पर
  • फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का समापन: 16 फरवरी दिन सोमवार की शाम 05 बजकर 09 मिनट पर
  • निशिता काल पूजा समय – 15 फरवरी 2026 की रात 11 बजकर 38 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट
  • अवधि – 00 घण्टे 51 मिनट

महाशिवरात्रि 4 प्रहर पूजा मुहूर्त

  • महाशिवरात्रि पर प्रथम प्रहर पूजा का समय – शाम 05 बजकर 43 मिनट से 08 बजकर 53 मिनट तक
  • महाशिवरात्रि पर द्वितीय प्रहर पूजा का समय – रात 08 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 03 मिनट तक
  • महाशिवरात्रि पर तृतीय प्रहर पूजा का समय- रात 12 बजकर 03 मिनट से 03 बजकर 14 मिनट तक
  • महाशिवरात्रि पर चतुर्थ प्रहर पूजा का समय- 16 फरवरी की सुबह 03 बजकर 14 मिनट से 06 बजकर 24 मिनट तक
  • महाशिवरात्रि व्रत पारण समय – 16 फरवरी 2026 दिन सोमवार को 07 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 04 मिनट तक

फाल्गुन अमावस्या शुभ मुहूर्त

  • फाल्गुन अमावस्या व्रत 17 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को है.
  • अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 16 फरवरी 2026 दिन सोमवार की शाम 05 बजकर 10 मिनट पर
  • अमावस्या तिथि समाप्त – 17 फरवरी 2026 दिन मंगलवार की शाम 05 बजकर 23 मिनट पर
  • अमावस्या व्रत पूजा का शुभ समय – 17 फरवरी की सुबह 9 बजकर 13 मिनट से 01 बजकर 29 मिनट तक
  • अमावस्या व्रत पारण तिथि – 18 फरवरी 2026 दिन बुधवार को सुबह 06 बजकर 22 मिनट से दोपहर 09 बजकर 13 मिनट तक

वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी शुभ मुहूर्त

  • वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी 21 फरवरी 2026 दिन शनिवार को है.
  • वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी तिथि प्रारम्भ – 20 फरवरी 2026 को सुबह 03 बजकर 05 मिनट पर
  • वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी तिथि समाप्त – 21 फरवरी 2026 को दोपहर 01 बजकर 30 मिनट पर
  • वैनायकी व्रत पूजा का शुभ समय – 21 फरवरी को सुबह 07 बजकर 46 मिनट से 09 बजकर 12 मिनट तक
  • व्रत पारण का शुभ समय – 22 फरवरी को की सुबह 07 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 03 मिनट तक

आमलकी एकादशी व्रत और शुभ मुहूर्त

  • आमलकी एकादशी 27 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार को है.
  • आमलकी एकादशी तिथि प्रारम्भ – 26 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार की रात 12 बजकर 06 मिनट पर
  • आमलकी एकादशी तिथि समाप्त – 27 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार की रात 09 बजकर 48 मिनट तक
  • आमलकी एकादशी पूजा का शुभ समय – 27 फरवरी 2026 को 06 बजकर 15 मिनट से 09 बजकर 09 मिनट तक
  • आमलकी एकादशी व्रत पारण का शुभ समय – 28 फरवरी 2026 को 07 बजकर 41 मिनट से 09 बजकर 08 मिनट तक

रवि प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त

  • रवि प्रदोष व्रत 01 मार्च 2026 दिन रविवार को है.
  • वि प्रदोष व्रत त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ – 28 फरवरी 2026 की रात 08 बजकर 05 मिनट पर
  • रवि प्रदोष व्रत त्रयोदशी तिथि समाप्त – 01 मार्च 2026 की शाम 06 बजकर 30 मिनट पर
  • रवि प्रदोष व्रत पूजा का शुभ समय – 01 मार्च को सुबह 07 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 02 मिनट तक
  • वि प्रदोष काल पूजा का शुभ समय- 01 मार्च को शाम 05 बजकर 51 मिनट से 08 बजकर 56 मिनट तक
  • रवि प्रदोष व्रत पारण का शुभ समय – 02 मार्च को सुबह 06 बजकर 12 मिनट से 07 बजकर 38 मिनट तक या सुबह 09 बजकर 07 मिनट से 10 बजकर 34 मिनट तक

होलिका दहन शुभ मुहूर्त

  • होलिका दहन 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को है.
  • फाल्गुन पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को 05 बजकर 19 मिनट पर
  • फाल्गुन पूर्णिमा तिथि समाप्त – 03 मार्च 2026 दिन मंगलवार को 04 बजकर 33 मिनट पर
  • भद्रा काल प्रारंभ: 02 मार्च 2026 दिन सोमवार की सुबह 05 बजकर 18 मिनट पर
  • भद्रा काल समाप्त: 02 मार्च 2026 दिन सोमवार की शाम 04 बजकर 56 मिनट पर
  • होलिका दहन मुहूर्त – 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को 05 बजकर 52 मिनट से 08 बजकर 20 मिनट तक
  • अवधि – 02 घण्टे 28 मिनट

रंग होली का शुभ मुहूर्त 04 मार्च 2026 दिन बुधवार

  • चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – 03 मार्च 2026 दिन मंगलवार को 05 बजकर 19 मिनट पर
  • चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि समाप्त – 04 मार्च 2026 दिन बुधवार को 04 बजकर 15 मिनट पर
  • अमृत सर्वोत्तम समय: 04 मार्च 2026 दिन बुधवार की सुबह 06 बजकर 33 मिनट से 07 बजकर 55 मिनट तक
  • शुभ उत्तम समय: 04 मार्च 2026 दिन बुधवार की सुबह 09 बजकर 18 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट तक

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: Vivah Muhurat 2026 Dates: शुक्र उदय के साथ शुरू हुआ शादी-विवाह का सीजन, फरवरी से जुलाई तक 63 मुहूर्त, दिसंबर तक मिलेंगे 81 दिन

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola