ePaper

फरवरी माह की हुई शुरूआत, सरस्वती पूजा से लेकर शिवरात्रि, मनाए जाएंगे ये व्रत त्योहार

Updated at : 01 Feb 2025 12:31 PM (IST)
विज्ञापन
February 2025 festival list in Hindi

February 2025 festival list

February 2025 festival list: फरवरी के महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आने वाले हैं. इस माह में महाशिवरात्रि से लेकर बसंत पंचमी तक कई प्रमुख उत्सव मनाए जाएंगे. इसके साथ ही, इस महीने में फाल्गुन मास का भी आरंभ होने जा रहा है. आइए, फरवरी महीने के सभी व्रत और त्योहारों की लिस्ट.

विज्ञापन

February 2025 Festival List : फरवरी माह की शुरुआत माघ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र से होती है. इस महीने के पहले दिन सूर्य देव मकर राशि में और चंद्र देव कुंभ राशि में स्थित हैं. इसी दिन गणेश जयंती और विनायक चतुर्थी का पर्व भी मनाया जाएगा. फरवरी में माघ पूर्णिमा, बसंत पंचमी, महाशिवरात्रि, कुंभ संक्रांति जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आने वाले हैं. आइए, जानते हैं फरवरी 2025 में कौन-कौन से व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे.

आज मीन राशि में चंद्रमा के गोचर से बन रहा है त्रिग्रही योग, इन राशि के सितारे बुलंद होंगे

फरवरी 2025 व्रत त्यौहार लिस्ट

विनायक चतुर्थी – 1 फरवरी 2025, शनिवार
सरस्वती पूजा, बसंत पंचमी – 2 फरवरी 2025 रविवार
रथ सप्तमी, नर्मदा जयंती – 4 फरवरी 2025, मंगलवार
मासिक दुर्गाष्टमी – 5 फरवरी 2025, बुधवार
गुप्त नवरात्रि समाप्त -6 फरवरी 2025, गुरुवार
जया एकादशी – 8 फरवरी 2025, शनिवार
रवि प्रदोष व्रत 9 फरवरी 2025, रविवार
माघ पूर्णिमा व्रत, माघ पूर्णिमा का स्नान – 12 फरवरी 2025, बुधवार
विजया एकादशी व्रत 24 फरवरी 2025 सोमवार
भौम प्रदोष व्रत, 25 फरवरी 2025 मंगलवार
महाशिवरात्रि व्रत 26 फरवरी 2025 बुधवार

फरवरी महाकुंभ शाही स्नान तिथियां

फरवरी में महाकुंभ का पहला शाही स्नान 3 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी के दिन होगा. इसके बाद 12 फरवरी 2025 को माघ पूर्णिमा पर शाही स्नान किया जाएगा. आखिरी शाही स्नान महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को किया जाएगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola