E Name Love Astrology: 'ई' नाम वालों की कौन-सी आदत उन्हें रिश्तों में खास बनाती है? नाम के पहले अक्षर से जानें

Updated:
विज्ञापन

ई नाम वालों की लव लाइफ कुछ ऐसी होती है

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

E Name Love Astrology: 'ई' नाम वालों की पर्सनैलिटी और रिश्तों से जुड़े खास संकेत जानें. चाल्डियन अंकशास्त्र में अंग्रेजी अक्षर E (ई) अक्षर को अंक 5 और बुध से जोड़ा जाता है. जानें कैसे बातचीत, स्वतंत्र सोच और समझदारी रिश्तों में इनकी खासियत बन सकती है.

विज्ञापन

E Name Love Astrology: प्रभात खबर डिजिटल की हिंदी नेम एस्ट्रोलॉजी सीरीज के चौथे भाग में आज बात ‘ई’ यानी 'I' अक्षर से नाम शुरू होने वालों की लव लाइफ की. नाम अंक ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार इनमें आत्मविश्वास और स्वतंत्र सोच होती है. प्यार और शादी में इनका अंदाज कैसा होता है, क्या ये पार्टनर से कुछ बातें छिपाते हैं? आइए जानते हैं.

विज्ञापन

कैसे होते हैं ई अक्षर से नाम वाले लोग ?

जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के 'ई' अक्षर से शुरू होता है, उनके व्यक्तित्व में बातचीत करने की कला और लोगों से जुड़ने की क्षमता को नाम अंक ज्योतिष की मान्यताओं में खास माना जाता है. रिश्तों में इनकी एक खास आदत होती है, कि ऐसे लोग खुद अपनी सुनाने की बजाए सामने वाले की बात सुनने और समझने की कोशिश करते हैं. यही गुण इन्हें पार्टनर, दोस्त या परिवार के बीच खास बना सकता है.

'ई' अक्षर का अंक ज्योतिष से क्या कनेक्शन है?

नाम अंक ज्योतिष की कुछ पद्धतियों में अंग्रेजी अक्षरों को अंकों से जोड़ा जाता है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा बताते हैं कि, चाल्डियन न्यूमेरोलॉजी (Chaldean Numerology) में E अक्षर का अंक 5 माना जाता है. अंक 5 का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है. अंक ज्योतिष की मान्यताओं में बुध को संवाद, बुद्धि, तर्क और अभिव्यक्ति से जोड़ा जाता है. इसी आधार पर 'ई' नाम वालों में बातचीत के जरिए रिश्ते संभालने का नेचर बताया जाता है.

ये भी पढ़ें: I Name Numerology: ‘इ’ नाम वालों का इश्क है थोड़ा अलग, प्यार में इन छोटी-छोटी बातों पर फिदा हो जाता है दिल

बात बिगड़ने से पहले समझने की कोशिश

'ई' नाम वालों की एक आदत रिश्तों में उन्हें खास बना सकती है. ये लोग अक्सर बात को लंबे समय तक खींचते नहीं हैं. पार्टनर नाराज हो तो उसका कारण जानना, अपनी बात समझाना और माहौल सामान्य करने की कोशिश करना इनके रिश्ते का हिस्सा हो सकता है. हालांकि हर व्यक्ति का व्यवहार केवल नाम के अक्षर से तय नहीं होता.

प्यार में देते हैं आजादी भी

अंक 5 को परिवर्तन और स्वतंत्र सोच से भी जोड़ा जाता है. इसी कारण नाम अंक ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार 'ई' नाम वाले लोग रिश्ते में प्यार के साथ व्यक्तिगत आजादी को भी महत्व दे सकते हैं. वे चाहते हैं कि पार्टनर के साथ नजदीकी बनी रहे, लेकिन दोनों को अपनी पसंद और विचार रखने की जगह भी मिले.

इनकी बातचीत बन सकती है रिश्ते की ताकत

'ई' नाम वालों के लिए रिश्ते में बातचीत बहुत महत्वपूर्ण हो सकती है. पार्टनर से दिनभर की छोटी-छोटी बातें शेयर करना, मजाक करना या किसी प्रॉबलम को डिसकस करना उन्हें भावनात्मक रूप से करीब महसूस करा सकता है. यही वजह है कि इनकी कम्युनिकेशन स्किल रिश्ते की मजबूत कड़ी बन सकती है.

कभी-कभी ज्यादा बदलाव परेशानी भी बन सकता है

अंक 5 से जुड़ी मान्यताओं में बदलाव पसंद करने का नेचर भी बताया जाता है. इसका सकारात्मक पक्ष यह है कि 'ई' नाम वाले रिश्ते को बोरिंग नहीं होने देते, लेकिन कभी-कभी ज्यादा बदलाव या जल्दी निर्णय लेना पार्टनर को असमंजस में डाल सकता है. इसलिए रिश्ते में स्थिरता और धैर्य बनाए रखना इनके लिए जरूरी माना जाता है.

नाम अंकशास्त्र का आधार कितना प्रामाणिक है?

यह ध्यान रखना जरूरी है कि अंक ज्योतिष एक पारंपरिक मान्यता है, वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित व्यक्तित्व-परीक्षण नहीं. 'ई' अक्षर को अंक 5 और बुध से जोड़ना चाल्डियन अंक पद्धति की मान्यता पर आधारित है. किसी व्यक्ति का वास्तविक स्वभाव उसके अनुभव, परवरिश, परिस्थितियों और व्यक्तिगत सोच से भी प्रभावित होता है. इसलिए इसे निश्चित भविष्यवाणी के बजाय ज्योतिषीय और अंकशास्त्रीय संकेत के रूप में देखना बेहतर है.

डिस्क्लेमर: दिए गए कंटेंट में अंक ज्योतिष से जुड़ी मान्यताएं हैं. प्रभात खबर इन मान्यताओं और दावों की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola